1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. प्री-वेडिंग शूट के दौरान ही पोपट हो गया, आप भी देखें वायरल हो रहा Video

प्री-वेडिंग शूट के दौरान ही पोपट हो गया, आप भी देखें वायरल हो रहा Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 17, 2025 10:05 am IST,  Updated : Sep 17, 2025 10:05 am IST

बीच पर एक कपल अपना प्री-वेडंग शूट करवा रहा था और तभी कुछ ऐसा हुआ जिसे देख आपको हंसी आ जाएगी। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@JEETN25

हर दिन सोशल मीडिया पर सुबह से लेकर शाम तक लोग न जानें कितने सारे वीडियो और फोटो को पोस्ट करते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो सोशल मीडिया पर दिन भर तरह-तरह के पोस्ट की भरमार रहती है और उन्हें बहुत सारे लोग देखते भी हैं। अब इन्हीं सब में कुछ सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं और वायरल वही वीडियो या फोटो होते हैं जो सबसे ज्यादा अलग होते हैं या फिर जो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं। आप भी तो सोशल मीडिया पर कई तरह के वायरल पोस्ट देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो वैसे तो बहुत ही छोटा सा है मगर उसे देखने के बाद आपको हंसी जरूर आएगी। जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी बीच पर का है जहां एक कपल अपना प्री-वेडिंग शूट करवा रहा है। लड़की धीमी रफ्तार में भागते हुए आगे जाती है और फिर वो मुड़कर लड़के को अपनी तरफ बुलाती है। लड़का भी उसकी तरफ जाता है और उसकी कमर को पकड़कर उसे उठाता है और फिर गोल घूमने लगता है मगर इसी दौरान पूरा मोमेंट खराब हो जाता है। रेत में पैर धंसने की वजह से बैलेंस बिगड़ता है और वो लड़की को लिए वहीं पर गिर जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @JeetN25 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'प्री-वेडिंग शूट WWE बन गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 60 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भारत में आधे लोग कुछ पागल से हो गए। दूसरे यूजर ने लिखा- बीच पर रॉक के साथ जॉन सीना। एक अन्य यूजर ने लिखा- भविष्य के लिए प्री-वेडिंग बहुत मुश्किल वेडिंग बन गई है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

चाचा कह दे कि तू इसका बाप है! कपल की रील देख लोगों को हुई जलन, किए तरह-तरह के कमेंट

होमवर्क किए बिना ट्यूशन पहुंची बच्ची, पूछने पर दिया ऐसा जवाब कि Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।