1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वाह ! क्या जुगाड़ है, पार्टी में पेटपूजा के बाद महिला ने पर्स में छिपाया चिकन लेग पीस, देखें मजेदार Video

वाह ! क्या जुगाड़ है, पार्टी में पेटपूजा के बाद महिला ने पर्स में छिपाया चिकन लेग पीस, देखें मजेदार Video

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Sep 16, 2025 11:25 pm IST,  Updated : Sep 16, 2025 11:26 pm IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला को पार्टी में खाना खाने के बाद चिकन लगे पीस बैग में रखकर ले जाते हुए देखा गया है।

chicken leg piece funny video, chicken leg piece video, woman take chicken leg piece in purse, funny- India TV Hindi
पार्टी से चिकन लेग पीस ले जाती महिला। Image Source : X/@MDAEJAZALAM1

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने पार्टी में लोगों को अजीबोगरीब तरीके से खाना खाते हुए तो खूब देखा होगा। ऐसे मजेदार वीडियोज को यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में एक और ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला एक समारोह में चिकन के टुकड़े को चुपके से अपने पर्स में रखती हुई दिखाई दे रही है। सबसे पहले महिला चिकन लेग पीस को उठाती है और फिर टिशू पेपर में लपेटकर अपने हैंडबैग में रख लेती है। महिला की ये हरकत कैमरे में कैद कर ली गई और फिर उसको वायरल कर दिया गया। 

एक्स पर सामने आया वीडियो

एक्स पर इस वीडियो को @MDaejazAlam1 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर पता चलता है कि सबसे पहले महिला ने पेटपूजा की और फिर उसके बाद चिकन लेग पीस को अपने बैग में रख लिया। बता दें कि, इस वीडियो को अब तक 67,300 से ज़्यादा बार देखा गया। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा कि, 'शायद महिला ने खाना पूरा नहीं खाया होगा, और बर्बाद करने के बजाय, वह उसे बाद में खाने के लिए घर ले गई।' दूसरे यूजर ने​ लिखा कि, 'अब मुझे आखिरकार पता चल गया कि पर्स सिर्फ़ मेकअप के लिए ही नहीं, बल्कि इमरजेंसी फ़ूड के लिए भी होता है।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'इसने बैग का सही इस्तेमाल किया है।' चौथे यूजर ने लिखा, 'किसी भी चीज का इस्तेमाल कैसे करना है, यह औरतों से सीखना चाहिए।' वहीं, एक अन्य यूजर ने इस तरकीब को 'सटीक जुगाड़' बताया। 

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें
जब सऊदी के राजदूत ने गाया 'फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी...', जबरदस्त हिन्दी का Video Viral
 

कपड़ों के अंदर भी स्कैन कर सकता है AI? Google Gemini Trend का खौफनाक अनुभव सुन कांप जांएगे, VIDEO
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।