1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जब सऊदी के राजदूत ने गाया 'फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी...', जबरदस्त हिन्दी का Video Viral

जब सऊदी के राजदूत ने गाया 'फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी...', जबरदस्त हिन्दी का Video Viral

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Sep 16, 2025 06:52 pm IST,  Updated : Sep 16, 2025 06:52 pm IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर सऊदी के राजदूत का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें वे बॉलीवुड सॉन्ग, 'फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी...' गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनकी हिन्दी ने काफी लोगों को हैरान कर दिया है।

Saudi ambassador hindi song video, Saudi ambassador Bollywood song video, Saudi arabia, viral video,- India TV Hindi
हिन्दी में गाना गाते हुए सऊदी के राजदूत। Image Source : X/@INDIANEMBRIYADH

Viral Video: हिन्दी दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया पर दुनिया भर के लोगों ने भारतीयों को बधाईयां प्रेषित कीं। इस मौके पर तमाम मुल्कों के दूतावासों ने भी एक्स पर भारत को बधाई दी। इस बीच एक वीडियो सऊदी अरब से भी सामने आया। जहां सऊदी के राजदूत ने भारतीय लोगों के सामने 'फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी...' गाकर समां बांधा। यह वीडियो हिंदी दिवस एवं हिंदी पखवाड़े के अवसर पर दूतावास में आयोजित कार्यक्रम का है। जिसे भारतीय समुदाय की साझेदारी से आयोजित किया गया था। 

एक्स पर सामने आया वीडियो 

इस वीडियो को एक्स पर @IndianEmbRiyadh हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है, 'हिंदी दिवस एवं हिंदी पखवाड़े के अवसर पर दूतावास में, भारतीय समुदाय की साझेदारी से, एक विस्तृत कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय छात्र एवं छात्राओं ने विभिन्न रोचक प्रस्तुतियां दीं। सऊदी मित्रों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया और हिंदी गीत और हिंदी भाषण जैसे विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सऊदी मित्र सुल्तान मैमनी ने अपने मधुर गीत से सब को मंत्रमुग्ध कर दिया। राजदूत महोदय ने अंतर्राष्ट्रीय भारतीय स्कूलों और दूतावास द्वारा आयोजित विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम की संकल्पना और पर्यवेक्षण काउंसलर सुश्री मनुस्मृति द्वारा किया गया तथा प्रथम सचिव श्री ऋषि त्रिपाठी ने कार्यक्रम का संचालन किया।' 

वीडियो में राजदूत ने शानदार प्रस्तुति

 

इस वीडियो में आप सुल्तान मैमनी को प्रस्तुति देते हुए देख सकते हैं।

इसमें वे हॉल में बैठे तमाम भारतीय लोगों से मुखातिब थे और उन्होंने हिन्दी के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए इस गाने का सहारा लिया। उनकी स्पष्ट हिन्दी को सुनकर वहां बैठे लोगों ने तालियां बजाकर अभिवादन किया। 

यह भी पढ़ें
Funny Video Viral: डोगेश भाई के साथ प्रैंक करना पड़ा महंगा, 1 सेकंड में पूरी पलटन ने चखा दिया मजा 

Cute Video: ये बच्चा तो IAS निकलेगा! मां के सवालों पर दिए ऐसे जवाब सुनकर यूजर्स भी हो गए हैरान 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।