1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चाचा कह दे कि तू इसका बाप है! कपल की रील देख लोगों को हुई जलन, किए तरह-तरह के कमेंट

चाचा कह दे कि तू इसका बाप है! कपल की रील देख लोगों को हुई जलन, किए तरह-तरह के कमेंट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 17, 2025 09:11 am IST,  Updated : Sep 17, 2025 09:11 am IST

एक कपल का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद बहुत सारे लोगों का दिल जलने लगा। लोगों के कमेंट्स देखने के बाद यह बात साफ-साफ पता चल रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/ASSU_RAJPUT01

सोशल मीडिया बहुत ही मजेदार प्लेटफॉर्म है और इस प्लेटफॉर्म को मजेदार बनाता है उसका कंटेंट और लोगों के मजेदार कमेंट्स। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो फिर आप इस बात से सहमत जरूर होंगे। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हर दिन अलग-अलग पोस्ट देखते हैं और उनके मुताबिक रिएक्ट करते हैं तो फिर आप जानते होंगे कि सोशल मीडिया पर बहुत तरीके के वीडियो वायरल होते हैं। कई बार वीडियो भावुक कर देता है तो कुछ वीडियो लोगों को हंसने को मजबूर कर देते हैं। अगर वीडियो देखकर हंसी नहीं आती है तो लोगों के कमेंट्स हंसने को मजूबर कर देते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक आदमी और लड़की साथ में फिल्मी गाने पर रील बना रहे हैं। लड़की की तुलना में लड़के की उम्र थोड़ी ज्यादा लग रही है और दोनों रोमांटिक गाने पर रील बना रहे हैं। दोनों को देखकर यही लगता है कि ये दोनों कपल हैं और इनकी शादी हो गई है। अब खूबसूरत लड़की के साथ शख्स को देख बहुत सारे लोगों का दिल पूरी तरह से टूट गया और उन्हें जलन होने लगी। इसके बाद क्या था, उन्होंने ऐसे-ऐसे कमेंट्स किए जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी को रोक ही नहीं पाएंगे मगर उससे पहले आप एक बार वायरल वीडियो को देख लीजिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर assu_rajput01 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'अब और नहीं देखा जाता।' वीडियो पर एक कमेंट भी लगाया हुआ है जिसमें लिखा है, 'चाचा कह दे कि तू इसका बाप है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- AI है भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- जहर पार्सल कृपया। तीसरे यूजर ने लिखा- बद्दुआ लगी है दीदी आपको। चौथे यूजर ने लिखा- भाई मैं तो जा रहा हूं सन्यास लेने, यूथ का कोई करियर नहीं है इसमें। पांचवें यूजर ने लिखा- लगता है महाकुंभ की अमृत की बुंदे इन्हीं अंकल जी के मुंह में गिरी थी।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

होमवर्क किए बिना ट्यूशन पहुंची बच्ची, पूछने पर दिया ऐसा जवाब कि Video हुआ वायरल

देश फिर से आजाद होगा आज! नशे में धुत शख्स की हरकत देख लोगों ने दिया रिएक्शन, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।