सोशल मीडिया बहुत ही कमाल का प्लेटफॉर्म है। यहां हर तरीके का कंटेंट पोस्ट होता है और कई सारे लोग उसे देखते भी हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप भी दिन में कुछ समय बिताते ही होंगे और वहां सभी तरह के वीडियो देखते ही होंगे। अगर ऐसा है तो फिर आपकी टाइमलाइन पर कई सारे वायरल वीडियो भी आते होंगे जिन्हें देखने के बाद आप अलग-अलग रिएक्शन देते होंगे। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी स्टंट का वीडियो वायरल होता है। कभी ड्रामे का तो कभी छोटे बच्चों का प्यारा सा वीडियो वायरल होता है। अभी भी एक बच्चे का ही वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि टीचर पूछता है कि उसने दिया हुआ काम क्यों नहीं किया। इसके बाद वो बच्ची बहुत ही प्यारे से हाव-भाव के साथ बोलती है कि दीदी करती है। जब टीचर पूछता है कि आप काम नहीं करती हो तो बच्ची बोलती है, 'हमारा हाथ दर्द करता है इसलिए दीदी करती हैं।' इसके बाद टीचर पूछता है कि आप काम नहीं करोगी तो होशियार कैसे बनोगी तो बच्ची बोलती है कि उसकी छुट्टी है। जब टीचर मना करता है कि छुट्टी कल होगी तो बच्ची इस बात पर आ जाती है कि आज रक्षाबंधन है और उसी बात पर अड़ जाती है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gujjuallrounder नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हमारा हाथ दर्द करता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 20 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कितने प्यार से बोल रही है। दूसरे यूजर ने लिखा- उसने बोला राखी है तो राखी है। तीसरे यूजर ने लिका- क्यूट है। चौथे यूजर ने लिखा- ऑ कितना प्यारा बच्चा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- दर्द तो होता है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
देश फिर से आजाद होगा आज! नशे में धुत शख्स की हरकत देख लोगों ने दिया रिएक्शन, देखें Video
भाई के दिमाग को दूर से ही प्रणाम है, वायरल Video देख किसी की भी नहीं रुकेगी हंसी