1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई के दिमाग को दूर से ही प्रणाम है, वायरल Video देख किसी की भी नहीं रुकेगी हंसी

भाई के दिमाग को दूर से ही प्रणाम है, वायरल Video देख किसी की भी नहीं रुकेगी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 17, 2025 07:01 am IST,  Updated : Sep 17, 2025 07:01 am IST

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हर कोई हंसने वाला है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है और उसके बाद लोगों के कमेंट्स बताएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@KOHLED_EYES_

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही मजेदार है क्योंकि इस दुनिया में सुबह से लेकर शाम तक कुछ न कुछ ऐसा पोस्ट होता ही रहता है जिसे देख हर किसी को हंसी आती है और लोगों की बोरियत भी दूर हो जाता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप भी कुछ देर तो सोशल मीडिया की गलियों में फिरते ही होंगे जहां आप कई सारे वीडियो देखते होंगे। वहां आपके सामने वायरल कंटेंट भी आते होंगे जो सबसे यूनिक होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे देखने के बाद आपको हंसी जरूर आएगी। आइए फिर वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि बारिश हो रही है और उसी बारिश के बीच में दो लड़के कहीं से चलकर आ रहे हैं। उन्होंने खुद को बारिश से बचाने के लिए अपने सिर पर बड़ा सा पत्ता रखा हुआ है। जिस शख्स ने वीडियो बनाया, वो उन्हें अपने पास बुलाकर उनसे बात करता है मगर भाषा उनकी स्थानीय है इसलिए कुछ समझ में नहीं आता है लेकिन उनकी रिएक्शन से लगता है कि पहले वो पूछता है कि कहां से आ रहे हो। इसके बाद वीडियो बनाने वाला शख्स एक बंदे के हाथ की तरफ इशारा करता है जिसमें एक छाता था। इसका मतलब कि छाता रहने के बाद भी वो बारिश में भीग कर आए हैं और यह जानकर छाता रखने वाला लड़का हंसने लगता है और दूसरा उस पर गुस्सा करता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Kohled_Eyes_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाई को जब पता चला तब वो हंसने लगा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 64 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मुझे भी भाई के हंसने के बाद ध्यान आया। दूसरे यूजर ने लिखा- ये लड़का नहीं हो सकता। तीसरे यूजर ने अपने एक दोस्त को टैग करते हुए लिखा कि ये तो तू है, अबसेंट माइंडेड।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कपड़ों के अंदर भी स्कैन कर सकता है AI? Google Gemini Trend का खौफनाक अनुभव सुन कांप जाएंगे, VIDEO

पलक झपकते ही हरे से पीला हो गया केला, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये जहर, देखें Viral Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।