1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दीदी का अभी यमराज से मिलन हो जाता, चलती ट्रेन में रील बनाती लड़की का Video वायरल

दीदी का अभी यमराज से मिलन हो जाता, चलती ट्रेन में रील बनाती लड़की का Video वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 09, 2025 02:47 pm IST,  Updated : Sep 09, 2025 02:47 pm IST

एक लड़की का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उसी वीडियो में नजर आता है कि कैसे एक छोटी गलती से दीदी का ऊपर का टिकट कट जाता।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/RK_TROLLLS

आज के समय में लगभग हर कोई सोशल मीडिया का यूज कर रहा है। कई सारे लोग उसमें से ऐसे हैं जिन्हें रील बनाने का शौक है। वैसे तो रील बनाने में कुछ भी गलत नहीं मगर कई लोग रील के चक्कर में यह भी नहीं देखते हैं कि उस जगह पर रील बनाने से उनकी जान खतरे में जा सकती है। कोई पहाड़ों पर खतरनाक जगह खड़े होकर रील बनाता है तो कोई चलती बाइक पर स्टंट करते हुए रील बनवाता है। कोई चलती ट्रेन के दरवाजे पर लटककर रील बनाता है तो कोई दूसरा खतरनाक तरीका चुन लेता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि लड़की ट्रेन के दरवाजे के पास है और विवाह फिल्म के गाने 'हमारी शादी में' पर एक्ट करते हुए रील बनवा रही है। वो दरवाजे पर जिस हिसाब से एक्ट कर रही है, ऐसा लगता है कि वो डरती ही नहीं या फिर उसे लग रहा है कि वो घर के अंदर है। तभी एक पल के लिए उसका बैलेंस बिगड़ता है। वो वैसे तो गेट का हैंडल पकड़ लेती है तो कुछ नहीं होता है लेकिन अगर दरवाजे से जोर का झटका लगता तो वो नीचे भी गिर सकती थी और जान भी जा सकती थी।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर rk_trollls नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 43 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-  यमराज ने भी सीरियस ले लिया। दूसरे यूजर ने लिखा- मिलन की कुछ ज्यादा ही जल्दी है। तीसरे यूजर ने लिखा- यमराज मिलन। चौथे यूजर ने लिखा- अभी चली गई होती ऊपर। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने का रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

आंटी ने जुगाड़ की सारी सीमाओं को भी पार कर दिया, Video देख आप भी दंग हो जाएंगे

इतना बेरोजगार इंसान पहले नहीं देखा होगा, बनाया ऐसा Video जिसे देख आप भी कहेंगे यही बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।