1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: स्कूल में बच्चों ने 'मार डाला' गाने पर किया ऐसा कातिलाना डांस, देखकर हंसते—हंसते पेट दुखने लगेगा

Viral Video: स्कूल में बच्चों ने 'मार डाला' गाने पर किया ऐसा कातिलाना डांस, देखकर हंसते—हंसते पेट दुखने लगेगा

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Sep 07, 2025 10:19 am IST,  Updated : Sep 07, 2025 10:19 am IST

Students Dance Video: इंस्टाग्राम पर स्कूली बच्चों के डांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बच्चों को 'मार डाला' गाने पर डांस करते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो को यूजर्स भी काफी पसंद कर रहे हैं।

Aaj Ka Viral Video, Aaj Ka Trending Video, Dance Video, Viral Dance Video, Funny Dance Video, studen- India TV Hindi
क्लास में डांस करते स्टूडेंट्स। Image Source : IG/@IAMGALLALOKESH

Students Dance Video: संजय लीला भंसाली की आइकॉनिक फिल्म 'देवदास' का 'मार डाला' सॉन्ग तो आपको याद ही होगा। इस हिट गाने को आज भी लोग रीक्रिएट करते हैं और उनसे मजेदार मीम्स भी तैयार करते हैं। हाल ही में इसी गाने पर स्कूली बच्चों के एक ग्रुप का डांस वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में बच्चों ने 'मार डाला' गाने पर ऐसा कातिलाना डांस किया है जिसे देखने के बाद यूजर्स का भी हंस—हंसकर बुरा हाल है। वीडियो को देखने पर पता चलता है कि ये वीडियो टीचर्स डे के इवेंट पर रिकॉर्ड किया है जिसे अब यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो

बच्चों के डांस के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @iamgallalokesh नामक अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, कैसे क्लासरूम में बच्चों का पूरा समूह फर्श पर बैठा हुआ है और डांस के लिए तैयार है। जैसे ही गाना बजता है— 'हम पे ये किसने हरा रंग डाला...' तुरंत बच्चे खतरनाक डांस शुरू कर देते हैं। इसके बाद बच्चे 'मार डाला' का हुक स्टेप कर पूरी महफिल की वाहवाही लूट लेते हैं। बच्चों के इस डांस स्टेप को देख वहां मौजूद अन्य लोगों की भी हंसी छूट जाती है।

यूजर्स ने भी दी प्रति​क्रिया

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स का हंस—हंसकर बुरा हाल है। वीडियो को अब तक 59,676 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि, 'मतलब टीचर डे है तो बच्चो के मजे लोगे सारे के सारे मिल के!' दूसरे ने लिखा कि, 'काश! हमारे टाइम में भी ऐसे ही टीचर्स होते।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'इनका कोरियोग्राफर कौन है।' एक अन्य यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा कि, 'लोग जानते हैं कि जीवन एक आनंद है।'

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Funny Video: ढोल, मंजीरा और तबले की धुन पर बना ये 'सैंयारा भजन' सुनकर माथा पीट लेंगे आप, बेहद मजेदार है ये Video

AI Video: Dogesh भाई का जॉब इंटरव्यू नहीं देखा तो क्या देखा! Viral Video पर यूजर्स भी जमकर ले रहे मौज

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।