Dogesh Viral Video: इंस्टाग्राम पर आपने डोगेश और मंकेश की जुगलबंदी तो देखी होगी। AI जनरेटेड इन वीडियोज को यूजर्स द्वारा खूब पसंद किया जाता है। हाल ही में इंस्टाग्राम के लाडले मंकेश भाई ने बेंगलुरु की गलियों से कई वीडियो जारी किए। इनमें से एक वीडियो डोगेश के इंटरव्यू का भी है। जॉब इंटरव्यू के इस वीडियो ने यूजर्स को हंसा—हंसाकर लोटपोट कर दिया है। इस इस वीडियो में आप डोगेश की खूबियां जानने के साथ ही इंटरव्यू में उसके जवाब भी सुनेंगें।
वायरल वीडियो में क्या—क्या
इंस्टाग्राम पर इस AI वीडियो को mankivlogger नामक हैंडल से शेयर किया गया है और इसके साथ में maayalabs.ai नामक हैंडल को टैग किया गया है। वीडियो में मंकेश कहता है— 'दोस्तों आज डोगेश अपना पहला जॉब इंटरव्यू देने जा रहा है। भाई बैंगलोर आए हैं तो इतना तो बनता ही है ना क्या पता डोगेश भी कॉरपोरेट मजदूर बन जाए।' इसके बाद दोनों कार्यालय के रिसेप्शन में पहुंचते हैं और कहते हैं— 'अरे मैडम! आज डोगेश का इंटरव्यू लगा था He is qualified professional in barking. ड्यूटी पर चाय बिस्कुट जरूर देना बाकी डोगेश पूरी रात काम कर लेगा।' इसके बाद इंटरव्यू शुरू होता है जिसमें डोगेश से उसके बारे में पूछा जाता है तो वो कहता है कि, 'सर! मैं लॉयल हूं, पंक्चुअल भी और 4 बजे के बाद भूखा भी हो जाता हूं।'
यूजर्स की प्रतिक्रिया
इस AI वीडियो को इंस्टाग्राम पर हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर कई प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। इनमें से एक यूजर ने लिखा कि, 'मंकेश और डोगेश तुम दोनों व्लॉगिंग ही करो। तुम दोनों फायर हो। मंकेश भाई लव यू।' दूसरे यूजर ने कहा है कि, 'डोगेश भइया दिन पर दिन क्यूट होते जा रहे हैं।' तीसरे यूजर ने कहा कि, 'वो तो ठीक है मगर डोगेश भी स्विमिंग ग्लास पहनकर इंटरव्यू देने क्यों गए हैं।' वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि, 'रन डोगेश रन।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
बाइक पर बैठकर हीरोइन बन रही थीं मैडम ! एक मिनट में अक्ल ठिकाने आई, Viral Video पर मर्द समाज क्या बोला ? यहां देखें
जब गंगा के पानी को बादलों ने ऊपर की ओर खींचा! मिर्जापुर में 'जल स्तंभ' का अनोखा नजारा देख हर कोई रह गया हैरान, VIDEO