1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिमाग का पूर्ण इस्तेमाल करना कोई इस बालक से सीखे, जुगाड़ देख आप भी हो जाएंगे दंग

दिमाग का पूर्ण इस्तेमाल करना कोई इस बालक से सीखे, जुगाड़ देख आप भी हो जाएंगे दंग

एक बच्चे का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप उसके दिमाग की तारीफ तो जरूर ही करेंगे। उसने प्याज काटते समय गजब का दिमाग लगाया है।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA प्याज काटने के लिए बच्चे ने लगाया गजब का दिमाग

इस दुनिया में ऐसी कोई भी समस्या नहीं है जिसका समाधान न हो। आप अगर अपने दिमाग को शांत करके सोचेंगे तो आपको हर चीज का समाधान मिलेगा। कभी-कभी अतरंगी समाधान तो हमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ही देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें हम जुगाड़ कहते हैं। हर कुछ दिनों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसा कोई न कोई वीडियो देखने को मिल ही जाता है जिसमें गजब का जुगाड़ होता है। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी एक से बढ़कर एक जुगाड़ देखे होंगे। अभी भी एक जुगाड़ वाला वीडियो ही वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

प्याज एक ऐसी चीज है जिसे काटना आसान काम नहीं है। प्याज को काटते समय अधिकतर लोगों के आंखों से आंसू निकल जाते हैं क्योंकि प्याज आंखों में लगते हैं। वहीं जब बहुत सारे प्याज काटने हो, या फिर छीलने हों तो फिर तो लोग सोचने पर मजबूर हो ही जाएंगे। लेकिन एक बच्चे ने अपने दिमाग का गजब इस्तेमाल किया जिसका वीडियो अभी वायरल हो रहा है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बच्चा दूसरे लोगों के साथ प्याज छीलने और काटने के लिए बैठा हुआ है लेकिन उसकी आंखों में जलन न हो, इसके लिए उसने हेलमेट पहन लिया है। और यही कारण है कि वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर _parbej_laskar__ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पूरा प्याज समाज डरा हुआ है। दूसरे यूजर ने लिखा- टेक्नोलॉजिया। वहीं अधिकतर लोगों ने हंसने वाली इमोजी को कमेंट में शेयर करते हुए अपना रिएक्शन दिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भाईसाहब ये किस लाइन में आ गए आप? बंदे का Video देख आप भी कहेंगे यही बात

इसे कहते हैं गरीबी में आटा गीला करना! लड़के के खाना बनाने की इस टेक्निक को देख आप भी यही बोलेंगे