1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इसे कहते हैं गरीबी में आटा गीला करना! लड़के के खाना बनाने की इस टेक्निक को देख आप भी यही बोलेंगे

इसे कहते हैं गरीबी में आटा गीला करना! लड़के के खाना बनाने की इस टेक्निक को देख आप भी यही बोलेंगे

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 29, 2025 03:02 pm IST,  Updated : Apr 29, 2025 03:02 pm IST

जुगाड़ वाला एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है। जिसमें एक बंदा एक कड़ाही में दो काम करते नजर आ रहा है।

कड़ाही में सब्जी और रोटी बनाते हुए लड़का- India TV Hindi
कड़ाही में सब्जी और रोटी बनाते हुए लड़का Image Source : SOCIAL MEDIA

जुगाड़ी समुदाय से संबंध रखने वाले एक लड़के का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह एक ही कड़ाही में सब्जी और रोटी दोनों एक साथ बना रहा है। यानी गैस बचाने का फुल प्रबंध कर रखा है उस बालक ने। लेकिन जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग उसके इस जुगाड़ी की सराहना करने के बजाय उसे बेवकूफ कहने लगे। लोगों ने कहा कि जितने रुपए का गैस इसने नहीं बचाया उससे ज्यादा का आटा इसने बर्बाद कर दिया।

एक कड़ाही दो काज

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़का एक कड़ाही को दो हिस्सों में बांटने के लिए आटे की दीवार बनाए हुए है। जिसमें वह एक तरफ सब्जी बना रहा है और दूसरी तरफ रोटियां सेंक रहा है। लड़के के दोनों हाथ कड़ाही में खाना बनाने के लिए लगे हुए हैं। एक हाथ से वह रोटियां सेंक रहा है तो दूसरे हाथ से सब्जी को चम्मच से चला रहा है। यानी लड़का एक ही कड़ाही में एक साथ दो काम कर गैसे और समय दोनों की बचत करना चाह रहा है। लेकिन कई लोगों का तर्क ये है कि लड़का बेवकूफी कर रहा है। इससे ना तो उसका गैस बचेगा और ना ही समय।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

लड़के के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर mr_umesh0018 नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- जितने का गैस नहीं बचाया, उतने का आटा बर्बाद कर दिया। दूसरे ने लिखा- ये बंदा तो मल्टीटास्किंग निकला। तीसरे ने लिखा- हैकर है भाई हैकर। चौथे ने लिखा- लव मैरिज करने के बाद गरीबी में आटा गीला करता मेरा दोस्त।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

Optical Illusion: 60 की भीड़ में 90 और 69 को खोजकर दिखाएं, दिमाग का दही ना हो गया तो फिर कहना

Optical Illusion: अंगूर में छुपी हुई है एक बिल्ली, 30 सेकेंड में खोजने वालों के पास होगी बाज जैसी नजर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।