इस दुनिया में जहां कहीं लोगों को कुछ अजीब या फिर अतरंगी दिखता है, लोग तुरंत फोन निकालकर उसे रिकॉर्ड कर लेते हैं या फिर फोटो क्लिक कर लेते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं। आप भी ऐसा कई बार करते ही होंगे। अब ऐसे जो वीडियो और फोटो होते हैं, वही सोशल मीडिया पर जाने के बाद वायरल भी होते हैं क्योंकि जो अतरंगी होता है, वही सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान जो खींचता है। आप हर रोज कई सारे वायरल कंटेंट देखते होंगे और अभी भी एक पोस्ट वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि फोटो के वायरल होने का कारण क्या है।
दीवार पर ऐसा क्या लिखा है?
अभी जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसके वायरल होने का कारण दीवार पर लिखी लाइन है। दीवार पर लोगों को मोटिवेट करने के लिए एक लाइन लिखी है। आइए आपको वह बताते हैं। दीवार पर लिखा है, 'यहां अंत में कुछ ठीक नहीं होता, अंत मे सिर्फ अंतिम संस्कार होता है।' इसी लाइन के कारण फोटो वायरल हो रही है। लिखने वाला शख्स लोगों को कहना चाहता है कि अंत के भरोसे मत रहिए, अंत में कुछ भी ठीक नहीं होता है। लोगों को कुछ हासिल करना है तो अभी मेहनत करना होगा क्योंकि आखिर में तो बस जीवन समाप्त होता है।
यहां देखें वायरल पोस्ट
आपने अभी जो पोस्ट देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Hemnttt नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को काफी लोगों ने देख लिया है। पोस्ट को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- यह सच है। दूसरे यूजर ने लिखा- अंतिम संस्कार के बाद तो ठीक होगा न। तीसरे यूजर ने लिखा- यही तो जीवन का सत्य है बाकी सब कुछ झूठ है। एक अन्य यूजर ने लिखा- जिसने भी लिखा है, सच लिखा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
बस में फर्श पर बैठे बुजुर्ग शख्स को किसी ने नहीं दी सीट, Video कर देगा आपको भावुक
ऐसा नजारा आपको सिर्फ इंडिया में ही देखने को मिलेगा, वायरल Video जरा देखिए तो सही