सोशल मीडिया पर स्क्रोल करते-करते हंसी-मजाक के खूब सारे वीडियो देखने को मिलते हैं लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो भी दिखते हैं जिन्हें देखकर हंसी तो आती ही है मगर साथ में हैरानी भी होती है कि ऐसा कोई कैसे कर सकता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो कई बार ऐसे वीडियो देखे ही होंगे और अगर नहीं देखा है तो फिर आप ऐसा कंटेंट देखने को मिल जाएगा। अभी जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें आपको कुछ ऐसा दिखेगा जो आपने कभी नहीं देखा होगा या फिर सुना होगा। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें लड़की एक हेलमेट दिखाती है और उसे दिखाते हुए कहती है कि, 'उसने उबर बाइक बुक किया था और मेरे पास ये हेलमेट है। दरअसल भैया फोन चला रहे थे और वो मुझे बैठाए बिना ही चले गए।' ये उसने अपने वीडियो के पहले पार्ट में बताया। वहीं दूसरे पार्ट में लड़की ने बताया कि , 'अभी उन्होंने मुझे फोन किया। वो जब डेस्टिनेशन पर पहुंच गए तो उन्होंने मुझे फोन किया कि मैडम आप कहां रह गईं।'
यहां देखें दोनों वीडियो
पार्ट 2 नीचे है
आपने अभी जो वीडियो देखे उन्हें इंस्टाग्राम पर pratimachoudhary97 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- भैया जल्दी में थे। दूसरे यूजर ने लिखा- मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ। तीसरे यूजर ने लिखा- उबर ड्राइवर हैरान होगा कि कहीं गए, कहीं गिर तो नहीं गए। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है। वहीं एक यूजर ने कमेंट में यह लिखा कि लड़की ने 2 अलग-अलग पार्ट में वीडियो क्यों पोस्ट किया।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
आंधी का ऐसा भयंकर रूप नहीं देखा होगा, लोगों ने Video बनाकर किया पोस्ट
ऐसी एंट्री की उम्मीद तो खुद ड्राइवर ने नहीं की होगी, वायरल Video आपको हैरान कर देगा