आज के समय में हर इंसान जो स्मार्ट फोन रखता है, वो आपको सोशल मीडिया पर मिल ही जाएगा। सोशल मीडिया का यूज लोग अपनी बोरियत को दूर करने के लिए करते हैं और आप भी शायद ऐसा करते ही होंगे। आपको जब भी टाइम मिलता होगा, आप सोशल मीडिया की गलियों में जरूर निकल जाते होंगे और वहां तरह-तरह के वीडियो देखते होंगे। अगर ऐसा है तो फिर आप जानते होंगे कि हर दिन खूब सारे वायरल कंटेंट भी देखते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वीडियो में ऐसी क्या एंट्री दिख गई?
हम जिस वायरल वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक आदमी ट्रैक्टर लेकर घर के पास आता है। उस ट्रैक्टर के पीछे ट्रोला में बहुत सारी ईंटें लदी हुई हैं। अब वो आदमी घर के अंदर एंट्री करता है जो थोड़ी ऊंचाई पर है। अब वो आदमी ट्रैक्टर को तेज रफ्तार में लेकर आता है कि चढ़ाई है तो तेजी से जाने पर आराम से एंट्री हो जाएगी। लेकिन इसी दौरान पीछे ज्यादा वजन होने के कारण ट्रैक्टर का इंजन उठने लगता है। वो दो बार उठता है मगर कुछ नहीं होता है लेकिन तीसरी बार जब ईंजन उठता है तो वो उसी तरफ चला जाता है जहां कुछ लोग खड़े थे और उन्हें हल्की टक्कर भी लग जाती है। इसके बाद ट्रैक्टर भी पीछे चली जाती है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Rituverma51 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'घर वालों ने उम्मीद नहीं थी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हेवी ड्राइवर निकला ये तो। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो गजब ही हो गाय। तीसरे यूजर ने लिखा- ये तो सोचा ही नहीं था। एक और यूजर ने लिखा- हेवी ड्राइवर है भाई।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
आग के साथ खेलना इस आदमी को पड़ गया भारी, जो हुआ वो देख आपकी भी आंखें खुली रह जाएंगी
मजनू भाई की बनाई पेंटिंग आज सच हो गई, खूब वायरल हो रहा है ये Video