सोशल मीडिया बहुत ही गजब का प्लेटफॉर्म है। यहां हर दिन खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और उसमें से कुछ कमाल के वीडियो वायरल भी हो जाते हैं लेकिन वायरल वही कंटेंट होते हैं जो लोगों का ध्यान खींचने की ताकत रखते हों या फिर इंटरनेट पर पहली बार ऐसा कुछ आया हो। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे खूब सारे वायरल वीडियो देखे ही होंगे। आपको बता दें कि अभी भी एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है और वो वीडियो एक बच्चे का है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है कि वो वायरल हो रहा है।
Related Stories
बच्चे ने ऐसा क्या किया?
हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें एक बच्चा अपनी पीठ पर बैग लिए स्कूल जाता हुआ नजर आ रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें वायरल होने जैसा क्या है तो आपको बता दें कि उसकी सवारी के कारण वीडियो वायरल हो रहा है। आपने घोड़े पर जाते लोगों को तो खूब देखा होगा मगर ये बच्चा एक बकरे पर बैठकर जा रहा है। उसके हाथ में एक छोटी सी छड़ी भी है और वो आराम से बकरे पर बैठकर जा रहा है। इसी कारण उसका वीडियो वायरल हुआ है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो बकरे पर सवारी वाला वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ऐसी दोस्ती होनी चाहिए यार। दूसरे यूजर ने लिखा- ये बहुत प्यारा है। तीसरे यूजर ने लिखा- वाह गजब है। एक और यूजर ने लिखा- ये असली गोट की सवारी कर रहा है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
आग के साथ खेलना इस आदमी को पड़ गया भारी, जो हुआ वो देख आपकी भी आंखें खुली रह जाएंगी
मजनू भाई की बनाई पेंटिंग आज सच हो गई, खूब वायरल हो रहा है ये Video