1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई के साथ तो बहुत बुरा हुआ, वायरल Video को देखकर लोगों ने दिया अपना रिएक्शन

भाई के साथ तो बहुत बुरा हुआ, वायरल Video को देखकर लोगों ने दिया अपना रिएक्शन

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आया। उसमें एक शख्स के साथ जो हुआ उसे देखने के बाद आपको भी उस आदमी के लिए बुरा लगेगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में सोशल मीडिया का इस्तेमाल बहुत कॉमन हो गया है। आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद तो होंगे। आप इंस्टाग्राम, फेसबुक या फिर एक्स जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते ही होंगे। अगर ऐसा है तो फिर आप यह जानते होंगे कि हर दिन लोग अलग-अलग वीडियो को पोस्ट करते रहते हैं और जो बहुत अलग होते हैं या फिर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आपने अब तक एक से बढ़कर एक वायरल वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक जगह पर पानी भरा हुआ है। शख्स एक तरफ से दूसरी तरफ जाना चाहता है। वो बहुत ध्यान से एक जगह पर पैर रखता है लेकिन उसी जगह पर उसके साथ खेला हो जाता है। दरअसल वो यह सोचकर पैर रखता है कि दूसरा पैर सीधे पानी के दूसरी तरफ रखेगा लेकिन वो जहां पर पहला पैर रखता है, वहां बहुत बड़ा गड्ढा था और उसी में गिर जाता है। पूरी तरह से वो उस कीचड़ वाले पानी में गिर जाता है। इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @kazkizu नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में हंसने वाली इमोजी शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मुझे लगा यह इतना गहरा नहीं होगा। दूसरे यूजर ने लिखा- यह गलत कदम था। तीसरे यूजर ने लिखा- यह देखकर मुझे बहुत जोर से हंसी आई।

ये भी पढ़ें-

अच्छा तो ऐसे करना था पाइथागोरस थ्योरम का इस्तेमाल, बंदे का Video सोशल मीडिया पर वायरल

ऐसे आदमी पूरी बारात को पिटवाने का दम रखते हैं, हरकत देख आप भी कहेंगे- 'सही बात है'