1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बेचारी लड़की के साथ तो बहुत गलत हुआ, उसकी किस्मत देख आप भी कहेंगे यही बात, देखें वायरल Video

बेचारी लड़की के साथ तो बहुत गलत हुआ, उसकी किस्मत देख आप भी कहेंगे यही बात, देखें वायरल Video

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कुछ लोगों को लड़की के लिए बुरा लगेगा तो वहीं कुछ लोगों को हंसी भी आ सकती है। आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में सोशल मीडिया का यूज बहुत ही ज्यादा कॉमन हो गया है। जितने लोगों के पास स्मार्ट फोन है, उसमें से सिर्फ कुछ ही लोग ऐसे होंगे जो सोशल मीडिया पर नहीं होंगे वरना आज के समय में तो बच्चे भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। इंस्टाग्राम हो, फेसबुक हो, एक्स हो या फिर कोई दूसरा प्लेटफॉर्म हो, हर जगह लोग दिन में कुछ समय तो स्क्रोलिंग करते ही हैं। सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो और फोटो वाले पोस्ट देखने को मिलता हैं और उन्हीं में से कुछ वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि बारिश हो रही है और उसी कारण से वहां की मिट्टी काफी गीली हो गई है। इसी दौरान एक लड़की धीरे-धीरे चलते हुए आगे जाती है। वो शायद सामने खड़ी कार की तरफ जा रही होती है और इसी दौरान उसका पैर फिसल जाता है और वो नीचे गिर जाती है। ऐसा अकसर लोगों के साथ हो जाता है मगर उसके साथ इसके बाद जो हुआ वो बहुत कम होता है। इसके बाद लड़की वहां से उठती है और सोचती है कि वापस चली जाऊं मगर वो मुड़कर जैसे ही एक पैर आगे बढ़ाती है, फिर से फिसलकर गिर जाती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर studentgyaan नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अरे बाबा तोड़ डाला रे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा और लाइक किया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दूल्हे ने बीच सड़क रोकी बारात और फिर किया दिल जीतने वाला काम, Video हो गया वायरल

ये वाली ट्रिक बचपन में क्यों नहीं पता चली? एक बार आप भी देखिए वायरल Video