A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दीदी के साथ ये बहुत गलत हुआ, वायरल Video देख आप भी हो जाएंगे सहमत

दीदी के साथ ये बहुत गलत हुआ, वायरल Video देख आप भी हो जाएंगे सहमत

एक ऐसा वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कोई भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाएगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में हंसा देने जैसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/YADAV_JI_KE_JOKES वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया बहुत ही मजेदार प्लेटफॉर्म है क्योंकि यहां पर हर दिन कई सारे ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं जो लोगों को हंसने के लिए मजबूर कर देते हैं। आज के समय में लगभग हर वर्ग का इंसान सोशल मीडिया का यूज कर रहा है और उम्मीद है कि आप भी सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर तो होंगे ही। अगर ऐसा है तो फिर हमारी बात से आप भी सहमत जरूर होंगे। आप जब भी एक्टिव होते होंगे, आपके सामने एक से बढ़कर एक वीडियो आते होंगे। कई वीडियो तो इतने मजेदार होते हैं कि वो वायरल हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक लड़की के जन्मदिन का है। लड़की ने केक काट दिया है और वो किसी को खिला रही है। तभी उसके बाएं तरफ खड़ी लड़की थोड़ा सा केक उठाने की कोशिश करती है। वो शायद बर्थडे गर्ल को खिलाने वाली थी और तभी वो देखते ही कि बर्थडे गर्ल केक का एक टुकड़ा उठाती है। अब उस लड़की को लगता है कि बर्थडे गर्ल उसे वो केक खिलाएगी तो उसने अपना मुंह खोल लिया मगर अगले ही पल पोपट हो जाता है। बर्थडे गर्ल किसी और वो केक खिला देती है। अब यही कारण है कि वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर yadav_ji_ke_jokes नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दीदी के साथ बहुत गलत हुआ।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 8 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दीदी को इंसाफ दो। दूसरे यूजर ने लिखा- बेइज्जती नहीं-नहीं, उससे भी बुरा हुआ। तीसरे यूजर ने लिखा- सच में बहुत गलत हुआ। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मेट्रो में लड़के ने सुरक्षाकर्मियों संग की बदतमीजी, करोल बाग स्टेशन पहुंचते ही हो गई धुनाई

लखनऊ के असली नवाब साहब को देखो तो जरा, Video देखने के बाद लोगों ने भी किया रिएक्ट