1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बेटे ने 80 वर्षीय पिता को पहली बार दिखाया समुद्र का नजारा, रिएक्शन देख दिल खुश हो जाएगा; Video

बेटे ने 80 वर्षीय पिता को पहली बार दिखाया समुद्र का नजारा, रिएक्शन देख दिल खुश हो जाएगा; Video

सोशल मीडिया पर एक क्यूट वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बेटे ने अपने पिता को पहली बार समुद्र का नजारा दिखाया है।

Father Son Video, Father Son Surprise Video, Son gave surprise to father, viral video - India TV Hindi
Image Source : IG/@BHUKKHAD_MUSAFIR बेटे ने दिखाया समुद्री नजारा।

एक बेटे ने अपने 80 वर्षीय पिता को जिंदगी में पहली बार समुद्र का दर्शन कराया और उनकी भावुक प्रतिक्रिया को वीडियो में कैद कर लिया। यह दिल छू लेने वाला पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ओडिशा के कोणार्क स्थित चंद्रभागा बीच पर दिए गए इस सरप्राइज ने हजारों लोगों के दिलों को छू लिया है। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @bhukkhad_musafir नामक हैंडल से शेयर किया गया है। बाबूजी ने आज तक समंदर का तट नहीं देखा है और मैं जीवन में पहली बार उनको लेकर आया हूं तट पर। देखते हैं मेरे पिता की पहली प्रतिक्रिया क्या होती है।' तभी पिता किनारे पहुंचते ही हाथ जोड़कर नतमस्तक हो जाते हैं। लहरें उनके पैरों तक आती हैं तो वे आश्चर्य और श्रद्धा से भर जाते हैं। यह सरल भाव प्रकृति के प्रति उनके विस्मय, कृतज्ञता और श्रद्धा की भावना को दर्शाता है। जैसे ही लहरें करीब आती हैं श्रीकांत उनसे कहते हैं अरे, पानी आ रहा है। यह तुम्हारे पैरों तक आ रहा है। फिर वह पूछते हैं, 'आप क्या कह रहे हैं, बाबूजी?'अपने सामने के दृश्य से अभिभूत होकर उनके पिता जवाब देते हैं, 'जीवन में इतनी बड़ी, अद्भुत चीज़... मैं बस इसे देखता ही रह गया। मैंने इसे सपने में भी कभी नहीं देखा था।'  

बेटे ने बताया कैसा रहा अनुभव 

वीडियो में बुजुर्ग व्यक्ति को चुपचाप लहरों को देखते हुए दिखाया गया है, उनके चेहरे पर एक मासूम सी मुस्कान दिखाई दे रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए श्रीकांत ने लिखा कि, '80 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार समुद्र देखा। उनके चेहरे पर मुस्कान थी और आंखों में बचपन की मासूमियत। कुछ खुशियां उम्र की परवाह नहीं करतीं; वे बस सही समय का इंतजार करती हैं। मेरे पिता के चेहरे की यह मुस्कान हमारा सबसे बड़ा खजाना है।'

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने भावुक प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'उनकी पहली प्रतिक्रिया कृतज्ञता से समुद्र के सामने झुकने और प्रकृति से प्रार्थना करने की थी। वे प्रकृति के वास्तविक मूल्य को समझते हैं और जानते हैं कि यह जीवन के सबसे अनमोल उपहारों में से एक है।'

दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'बाबूजी को हाथ जोड़कर समुद्र के सामने प्रणाम करते देख मेरी आंखों में आंसू आ गए। उनकी विनम्रता और प्रकृति के प्रति श्रद्धा शब्दों से कहीं अधिक प्रभावशाली थी। महान, बाबूजी।'

तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'शायद यह आखिरी पीढ़ी है जो वास्तव में मिट्टी से जुड़ी हुई है, सोशल मीडिया से अछूती है और प्रकृति, मूल्यों और सादगी से गहराई से जुड़ी हुई है।'

चौथे यूजर ने लिखा कि, 'यह बिल्कुल दिल छू लेने वाला है।' 

गौरतलब है कि, इसी यूजर ने इससे पहले पिता को वंदे भारत ट्रेन में पहली बार सफर कराया था। ये वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

बेटे ने अपनी पहली कमाई से पिता को दिया स्पेशल सरप्राइज, गिफ्ट देने का तरीका देख दिल खुश हो जाएगा; Video