A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पढ़ने से चुरा रहे थे मन तो बांधकर स्कूल ले आया बाप, Video देख लोगों ने जमकर किया रिएक्ट

पढ़ने से चुरा रहे थे मन तो बांधकर स्कूल ले आया बाप, Video देख लोगों ने जमकर किया रिएक्ट

अभी एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप कहेंगे कि ऐसा नजारा तो अब विलुप्त हो चुका है, ऐसा तो हमारे जमाने में हुआ करता था। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@VISHALMALVI_ वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

शिक्षा हर किसी के लिए बहुत जरूरी होती है और इसी कारण तो मां-बाप चाहते हैं कि उनके बच्चे अच्छी तरह से पढ़ाई करके किसी काबिल बनें और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ें ताकि कभी भी पैसों की दिक्कत न हों। अब हम जब बच्चे थे और स्कूल जानें से मना करते थे, तब तो हमें पीटकर या फिर जबरदस्ती स्कूल भेज दिया जाता था लेकिन आज के समय में शायद ही कहीं ऐसा कुछ देखने को मिलता है। बच्चों को अब पकड़कर स्कूल ले जाते कोई मां-बाप नहीं दिखता है लेकिन अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें यह देखने को मिल ही जाएगा। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स अपनी साइकिल पर दो बच्चों को बांधकर स्कूल लेकर आया है। आज के समय में कोई इस तरह से अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जाते हुए नहीं ही दिखता है और यह वो कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीड़ियो में दिख रहा स्कूल प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर है। स्कूल की दीवार पर यह लिखा हुआ नजर आ रहा है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। कई सारे लोगों ने अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट किया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया।' वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- सबसे अच्छा तरीका है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये काम सही किया अंकल ने। तीसरे यूजर ने लिखा- पढ़ाई बहुत जरूरी है। एक अन्य यूजर ने लिखा- बिल्कुल सही तरीका है ये।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये ड्राइवर खुद भी मरेगा और दूसरों को भी मारेगा, Video देख होश उड़ जाएंगे

फॉलोअर्स बढ़ाने का ये कौन सा तरीका है, वायरल Video देख आप माथा पकड़ लेंगे