1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. PM Modi को जन्मदिन की सबसे खास बधाई, रेत पर 2500 दीयों से सजाकर तैयार की कलाकृति, लिखा- 'आशीर्वाद का दीया'

PM Modi को जन्मदिन की सबसे खास बधाई, रेत पर 2500 दीयों से सजाकर तैयार की कलाकृति, लिखा- 'आशीर्वाद का दीया'

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक का वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। ​इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपनी खास कलाकृति के द्वारा जन्मदिन की बधाई दी है।

PM Modi Birthday, PM Modi Sudarshan Pattnaik Video, PM Modi sand artwork video, viral video- India TV Hindi
Image Source : PTI रेत पर बनाई गई कलाकृति।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर ओडिशा के पुरी बीच पर एक अनोखी और भव्य कलाकृति ने सबका ध्यान खींचा। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने रेत पर 25 फीट लंबी विशाल कलाकृति बनाई, जिसमें 2,500 मिट्टी के दीये लगाए गए। इस कलाकृति का नाम रखा गया- ‘आशीर्वाद का दीया – सेवा के 25 साल – हैप्पी बर्थडे मोदी जी’। यह कलाकृति पीएम मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्षों को समर्पित है।  

एक्स पर शेयर किया वीडियो 

इस वीडियो को एक्स पर @sudarsansand नामक हैंडल से शेयर किया गया है। कलाकृति में प्रधानमंत्री मोदी का चित्र तिरंगे की बैकग्राउंड में नमस्ते मुद्रा में दर्शाया गया है। आसपास पारंपरिक मोटिफ्स और शुभकामनाओं वाले संदेश लिखे गए हैं। 25 फीट की लंबाई सेवा के 25 साल का प्रतीक है, जबकि 2,500 दीये आशीर्वाद, रोशनी और प्रार्थनाओं का प्रतीक हैं। सुदर्शन पटनायक ने कहा कि देशभर में लोग भगवान के सामने दीये जलाकर पीएम मोदी के स्वास्थ्य और लंबी आयु की प्रार्थना कर रहे हैं। हम भी महाप्रभु जगन्नाथ से प्रार्थना करते हैं कि उनका आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहे। 

एक और वीडियो किया शेयर 

सुदर्शन पटनायक ने एक्स पर एक और वीडियो शेयर किया है। इसमें सुदर्शन सैंड आर्ट इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स भी कलाकृति बनाते दिख रहे हैं। इसे शेयर ​करते हुए लिखा गया कि, 'प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर, हमारे संस्थान की दो प्रतिभाशाली युवा छात्राओं, मोनालिसा मोहाराना और सोनाली अलुक ने माननीय प्रधानमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देने के लिए एक विशेष सैंड—आर्ट एनीमेशन बनाई है।'

बड़ी संख्या में देखने पहुंचे लोग

बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग इस नजारे को देखने पहुंचे। शाम को दीये जलाए जाने पर कलाकृति और भी आकर्षक लग रही थी। पटनायक ने सोशल मीडिया पर इसे शेयर करते हुए लिखा कि यह उनकी तरफ से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और प्रार्थनाएं हैं। यह कलाकृति देशभर में चल रहे ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान का हिस्सा है, जिसमें लोग घरों में दीये जलाकर पीएम मोदी के स्वास्थ्य और राष्ट्र सेवा के लिए आशीर्वाद दे रहे हैं। पीएम मोदी ने खुद इस भावना को सराहा और कहा कि हर आशीर्वाद उनके संकल्प को मजबूत करता है। पुरी बीच की यह रेत कलाकृति न सिर्फ कला का नमूना है, बल्कि जनसेवा और आदर का प्रतीक भी बन गई है। 
 
ये भी पढ़ें -

‘आपके योगदान को कम करके नहीं आंका जा सकता’, PM मोदी के जन्मदिन पर पुतिन ने भेजा खास संदेश

PM मोदी के जन्मदिन पर वडनगर से वाराणसी तक बाइक यात्रा, अमित शाह बोले- 'युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए'