1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'शाम 7 बजे के बाद ऑफिस में अकेले रुकना थेरेपी जैसा लगता है...' शख्स की बताई हुईं वजहें सोच में डाल देंगी; Video

'शाम 7 बजे के बाद ऑफिस में अकेले रुकना थेरेपी जैसा लगता है...' शख्स की बताई हुईं वजहें सोच में डाल देंगी; Video

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शख्स ने बताया है कि, 'शाम 7 बजे के बाद ऑफिस में अकेले रुकना थेरेपी जैसा लगता है।'

Corporate Job Video, Corporate Lessons Video, Viral Video, Corporate- India TV Hindi
Image Source : IG/@DATAANDSTORIES शख्स का वीडियो वायरल।

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में शांति ढूंढना मुश्किल हो गया है। लेकिन एक शख्स ने ऑफिस के खाली सन्नाटे में वो सुकून खोज लिया, जो कई लोगों को थेरेपी से भी नहीं मिलता। बेंगलुरु के रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया कि शाम 7 बजे के बाद जब पूरा ऑफिस खाली हो जाता है, तो वहां अकेले बैठना कितना शांतिदायक और सोचने लायक अनुभव होता है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @dataandstories नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में रोहित ने कहा कि, 'शाम के 7 बज रहे हैं और मैं ऑफिस में बैठा हूं, आस-पास एक भी व्यक्ति नहीं है। एकदम सन्नाटा है, और यह सन्नाटा किसी आईने जैसा लगता है। सच कहूं तो, यह अजीब तरह से सुकून देने वाला है।' उन्होंने आगे कहा कि ऑफिस में आधे घंटे अकेले बिताने से उन्हें अपनी प्राथमिकताओं और जीवन से वे वास्तव में क्या चाहते हैं, इस बारे में अधिक स्पष्ट रूप से सोचने में मदद मिली। उन्होंने कहा, 'पिछले 30 मिनट से, यहां अकेले बैठे हुए, मैं अपने जीवन और वास्तव में मैं क्या चाहता हूं, इस बारे में सोच रहा हूं।' इसके बाद रोहित ने दर्शकों को प्रोत्साहित किया कि जब भी उन्हें कोई खाली ऑफिस मिले, तो वे स्वयं इस अनुभव को आजमाएं। उनका कहना था कि, 'इसलिए अगर आपको कभी ऑफिस जाने का मौका मिले जब ज्यादा लोग न हों, तो चले जाइए। कुछ मिनटों के लिए वहां बैठिए, अपना लैपटॉप मत खोलिए, अपना फोन मत देखिए, बस बैठिए और अपने मन को शांत होते हुए महसूस कीजिए। बाद में मुझे धन्यवाद देना।' वीडियो को "कभी-कभी शांत कार्यालय चमत्कार कर दिखाता है" कैप्शन के साथ साझा किया गया था।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो को देखने के बाद इस पर कई यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। एक यूजर ने लिखा कि, 'बिल्कुल सही कहा, मेरे साथ भी यही होता है।'

दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'हां, यह सच है।'

तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'नहीं भाई, हमें ज़्यादा सोचना पसंद नहीं है।'

चौथे यूजर ने लिखा कि, 'मैं आपसे सहमत हूं।'

पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'बिल्कुल सही भाई।'

गौरतलब है कि, इससे पहले एक महिला का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो महिला मैंगो फेस्टिवल में शामिल होने के लिए 4 बजे ही ऑफिस पहुंच गई थी। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

'सुंदर ऑफिस पान की दुकान पर जाने नहीं देता..' टेक्नीशियन ने मजेदार अंदाज में कॉर्पोरेट जॉब को बेकार बताया\