A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बंद कर दो ऐसा प्रैंक, लोगों की हंसी ही नहीं रुकती, आप भी देखें वायरल Video

बंद कर दो ऐसा प्रैंक, लोगों की हंसी ही नहीं रुकती, आप भी देखें वायरल Video

आजकल सोशल मीडिया पर एक तरह के प्रैंक का वीडियो खूब वायरल हो रहा है और आप जब उस प्रैंक वीडियो को देखेंगे तो अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। जिसने भी इस प्रैंक की शुरुआत की थी, बहुत ही गजब का दिमाग लगाया था।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@REALXAVIER011 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में सोशल मीडिया का यूज बहुत ही कॉमन हो गया है। दूसरे लोगों की तरह आप भी सोशल मीडिया का यूज करते होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप वहां तरह-तरह के वीडियो भी देखते होंगे। अगर ऐसा है तो फिर आप यह जानते होंगे कि हर कुछ दिनों में लोग सोशल मीडिया पर प्रैंक वीडियो भी पोस्ट करते हैं। जितने लोगों को प्रैंक वीडियो के बारे में नहीं पता, उन्हें बता दें कि यह एक तरह का मजाक होता है और कई बार ये प्रैंक वीडियो ऐसे होते हैं कि उन्हें देखने के बाद लोग अपनी हंसी को रोक ही नहीं पाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा बैठकर पिज्जा खा रहा है। तभी तीन लोग हाथ में कुछ-कुछ लिए आते हैं और ऊपर की तरफ देखते ही हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ते हैं। ऐसा लगता है जैसे वो किसी पर छुपकर वार करने जा रहे हैं और उन्हें इस तरह से देखकर पिज्जा खाने वाला शख्स उन्हें देखने लगता है। अब इसी दौरान वो तीनों उसके साथ प्रैंक कर देते हैं। दरअसल वो बारी-बारी पिज्जा का एक-एक स्लाइस उठाकर वहां से चल देते हैं। अंत में पिज्जा खाने वाले के पास सिर्फ खाली डिब्बा बच जाता है और वो जब देखता है तो वो भी हैरान हो जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RealXavier011 नाम के अकाउंट से पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ऐसे प्रैंक रोक दो।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 84 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वो दूसरा बंदा प्रो है। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत प्यारा प्रैंक। तीसरे यूजर ने लिखा- हमेशा अपने काम से काम रखो वरना तुम्हारा ही मजाक बनेगा। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दादी का अलग ही स्वैग है, Video देख आप भी हमारी बातों से हो जाएंगे सहमत

दीदी ने खाली समय का क्या इस्तेमाल किया है, देखने के बाद तो आप भी हैरान हो जाएंगे