1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दीदी ने खाली समय का क्या इस्तेमाल किया है, देखने के बाद तो आप भी हैरान हो जाएंगे

दीदी ने खाली समय का क्या इस्तेमाल किया है, देखने के बाद तो आप भी हैरान हो जाएंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 31, 2025 12:03 pm IST,  Updated : Jul 31, 2025 12:28 pm IST

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आप जब वीडियो को देखेंगे तो हैरान भी होंगे और हंसी भी आएगी। आप यही सोचेंगे कि इस काम के लिए बड़ा सही समय चुना है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : INSTAGRAM/@PAKAMATBRO

सोशल मीडिया पर कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो नजर आ जाते हैं जिनकी कल्पना किसी ने नहीं की होती है और उन्हें देखने के बाद लोग पूरी तरह से हैरान हो जाते हैं। आज के समय में सोशल मीडिया का यूज बहुत ही कॉमन हो गया है तो हमें ऐसी उम्मीद है कि आप सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर तो होंगे ही। अगर ऐसा है तो फिर आपने भी खूब सारे वायरल वीडियो देखे होंगे। कभी जुगाड़ तो कभी स्टंट, कभी ड्रामा तो कभी लड़ाई, कभी डांस तो कभी कुछ अलग, हमें वायरल वीडियो में देखने को मिलते रहते हैं। आइए आपको नए वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें सबसे पहले तो यह नजर आता है कि एक स्कूटी पर तीन लोग जा रहे हैं। पहला तो इन्होंने यहीं पर नियम तोड़ा है। खैर वीडियो के वायरल होने का कारण कुछ और है। वीडियो बनाने वाला शख्स जब स्कूटी वालों के करीब जाता है तो नजर आता है कि जो बंदा स्कूटी चला रहा है, वो आराम से बैठा हुआ है और पीछे बैठी लड़की उसके बाल देख रही है। वो उसके बालों में शायद जू देख रही है और इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर pakamatbro नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 86 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सो जाते थोड़ी देर आराम से। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसा वीडियो देखना बाकी था, वो भी देख लिया। तीसरे यूजर ने लिखा- इसे ही कहते हैं एक पंत दो काज। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इसे कहते हैं दिल से अमीर होना, बच्चों ने टीचर का कुछ इस तरह किया स्वागत, देखें Video

स्कूटी पर पीछे बैठे-बैठे बच्चे ने मां का कर दिया नुकसान, Video एक बार आप भी देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।