1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. फ्यूल टैंकर पलटा तो लोगों ने उठा लिया फायदा, पन्नी में पेट्रोल भरते दिखे लोग

फ्यूल टैंकर पलटा तो लोगों ने उठा लिया फायदा, पन्नी में पेट्रोल भरते दिखे लोग

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 30, 2025 04:58 pm IST,  Updated : Jul 30, 2025 04:58 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आप जब वीडियो देखेंगे तो हैरान होना तो तय है। ऐसा कुछ होते हुए आपने शायद ही अपनी आंखों से देखा होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : INSTAGRAM/JEEJAJI

हर दिन लोग अनगिनत वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट करते हैं। सोशल मीडिया पर कई सारे पेज और अकाउंट तो दिनभर वीडियो पोस्ट करते ही रहते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी खूब सारे वीडियो देखे होंगे और अभी भी देखते ही होंगे। हर दिन जितने वीडियो पोस्ट होते हैं, उसमें से कुछ वायरल भी होते हैं जिन्हें हमारी तरह आप भी देखते ही होंगे। कभी जुगाड़ तो कभी लड़ाई, कभी ड्रामा तो कभी लोगों की हरकत और इसके अलावा भी कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि सड़क के किनारे एक खेत या फिर खाली फील्ड में एक फ्यूल टैंकर पलट गया है। अब किसी फ्यूल टैंकर का ऐसा एक्सीडेंट होगा तो जाहिर सी बात है कि टैंकर में से फ्यूल बाहर निकलेगा ही। वैसा ही यहां हुआ और फील्ड में पेट्रोल फैल गया। अब उसके बाद लोग वहां पन्नी में उस पेट्रोल को भरते हुए नजर आ रहे हैं। अब यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिली है मगर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर jeejaji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बोतल में भर लेते भाई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 11 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या होता अगर कोई माचिस जलाकर फेंक देता, न्यूज आ जाती। दूसरे यूजर ने लिखा- इतने लोगों में कोई बीड़ी नहीं पीता क्या? तीसरे यूजर ने लिखा- वैसे ये सब अच्छा काम कर रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- अब इतना पेट्रोल डालेगा कहां।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इंटरनेट गलत लोगों के हाथ में चला गया है! महिला का Video आपको भी कर देगा हैरान

भरी बारिश में पेड़ों को पानी देता दिखा भोपाल नगर निगम! शख्स का बनाया Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।