1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इंटरनेट गलत लोगों के हाथ में चला गया है! महिला का Video आपको भी कर देगा हैरान

इंटरनेट गलत लोगों के हाथ में चला गया है! महिला का Video आपको भी कर देगा हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 30, 2025 04:01 pm IST,  Updated : Jul 30, 2025 04:01 pm IST

एक महिला का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आप जब वीडियो को देखेंगे तो खुद कहेंगे कि लोग क्या-क्या कर रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी खूब सारे कमेंट किए हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@IMNATASHA09

आज के समय में हर किसी की पहुंच सोशल मीडिया तक हो गई है। हर किसी के पास फोन है तो हर कोई इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहा है। कई सारे लोग ऐसे भी हैं जो सोशल मीडिया के जरिए फेमस होना चाहते हैं और इसके लिए वो अलग-अलग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करते हैं। वीडियो बनाकर पोस्ट करने में कुछ गलत भी नहीं है मगर कई सारे लोग ऐसे-ऐसे वीडियो बनाते हैं कि उन्हें देखकर दूसरे लोग सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि ये सब क्या चल रहा है। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जो एक महिला ने बनाया है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला कुर्सी पर बैठी हुई है। सामने एक थाली है जिसमें बहुत सारे गुलाब जामुन हैं और सभी बड़े आकार के हैं। इसके बाद वो महिला एक साथ तीन गुलाब जामुन को उठाती है और उसके बाद वो एक साथ तीनों गुलाब जामुन को खाने लगती है। वो ऐसा काम करने की कोशिश करती है जो संभव नहीं है और यह चीज वीडियो में दिखता है। वो जबरदस्ती गुलाब जामुन को अपने मुंह में ऐसे भरने लगती है जैसे किसी बोरी में लोग सामान को जबरन भरते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @imnatasha09 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इंटरनेट गलत लोगों के हाथ में चला गया है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- गुलाब जामुन भी सोच रहा होगा कि कहां फंस गया। दूसरे यूजर ने लिखा- हमें बक्श दो हे महादानव। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या क्या करते हैं लोग। चौथे यूजर ने लिखा- देखने पर उल्टी आ रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा- बेचारी को बहुत दिनों के बाद मिला है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भरी बारिश में पेड़ों को पानी देता दिखा भोपाल नगर निगम! शख्स का बनाया Video हो रहा है वायरल

बड़े खतरनाक लोग हैं भाई इंडिया में तो, वायरल Video अंत तक देखेंगे तो आप भी समझ जाएंगे सब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।