1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इसे कहते हैं दिल से अमीर होना, बच्चों ने टीचर का कुछ इस तरह किया स्वागत, देखें Video

इसे कहते हैं दिल से अमीर होना, बच्चों ने टीचर का कुछ इस तरह किया स्वागत, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 31, 2025 11:02 am IST,  Updated : Jul 31, 2025 12:19 pm IST

एक बहुत ही प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आप जब वीडियो को देखेंगे तो आपके चेहरे पर स्माइल आ जाएगी। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@CHOUDHARYVISH02

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां दुनिया भर के तमाम वीडियो और फोटो लोग पोस्ट करते रहते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय बिताते हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि हर दिन जितने वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं, उसमें से कुछ वायरल भी होते हैं। एक से बढ़कर एक वीडियो और फोटो अब तक वायरल हो चुके हैं और अभी भी होते रहते हैं। उन सभी वायरल पोस्ट को देखने के बाद लोग भी उसके मुताबिक रिएक्ट करते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला टीचर का स्वागत करने के लिए बच्चों ने अपने मुताबिक बहुत ही अच्छी सजावट की है। उनके पास रिबन नहीं था तो उन्होंने दरवाजे पर रस्सी बांध दी। अब जैसे ही टीचर आती है, उन्हें कैंची दे देते हैं और टीचर उस रस्सी को काटकर अंदर एंट्री करती हैं। अब बच्चों के पास रेड कार्पेट तो नहीं था तो उन्होंने वहां दरी बिछा दी और उसके किनारे कुछ फूल बिछा दिए। इसके बाद सभी बच्चे खड़े होकर ताली बजाकर उनका स्वागत करने लगते हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @choudharyvish02 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कुछ लोगों देखा भी है। आपको बता दें कि इसी वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग अकाउंट से खूब शेयर किया जा रहा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

स्कूटी पर पीछे बैठे-बैठे बच्चे ने मां का कर दिया नुकसान, Video एक बार आप भी देखें

फ्यूल टैंकर पलटा तो लोगों ने उठा लिया फायदा, पन्नी में पेट्रोल भरते दिखे लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।