सोशल मीडिया पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता है जब लोग कुछ देर स्क्रोलिंग में न लगाते हो। लोग जैसे ही अपने काम से फ्री हो जाते हैं या फिर बोर हो रहे होते हैं तो तुरंत सोशल मीडिया की गलियों में पहुंच जाते हैं और वहां स्क्रोल करके वीडियो और पोस्ट देखते हैं। आप भी ऐसा करते ही होंगे। आप भी सोशल मीडिया पर डेली एक्टिव रहते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप यह भी जानते होंगे कि हर दिन कुछ न कुछ वायरल भी होता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो आंधी आने के बाद का है। वीडियो में दिखता है कि आंधी काफी तेज है और इस वजह से छत पर लगा मंडप उड़ने की हालत में है। सब लोग उस मंडप को पकड़े बैठे हैं और उन लोगों के साथ दूल्हा भी इस काम में लगा हुआ है। वीडियो में दिखता है कि वो मंडप को आंधी में उखड़ने या फिर उड़ने से बचाने के लिए पूरी मेहनत कर रहा है और इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देख लोग मजे ले रहे हैं। आप भी उस वीडियो को एक बार देखिए।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 12 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- प्रकृति इसे आजमा रही है, उसने वाइब चेक पास कर लिया है। दूसरे यूजर ने लिखा- भगवान इसे शादी न करने का संकेत दे रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- बड़ी मुश्किल से रिश्ता हुआ होगा भाई का या क्रश से रिश्ता तय हुआ होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- आंधी आए या तूफान, आज तो दुल्हन लेकर ही जाऊंगा।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
बच्ची ने बिना हेलमेट के स्कूटर चला रहे युवक को सिखाया ट्रैफिक नियम, VIDEO हो रहा वायरल
NEET और JEE को लेकर लड़की ने दिया अपना रिएक्शन और Video हो गया वायरल