देश में हर दिन ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने की वजह से बड़ी संख्या में एक्सीडेंट होते हैं। कई बार लोग गंभीर रूप से घायल होते हैं और कई बार उन्हें जान भी गंवानी पड़ती है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी सी बच्ची, एक बिना हेलमेट के स्कूटर चला रहे युवक को ट्रैफिक नियम सिखाती है।
वीडियो में क्या हुआ?
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्ची कार में बैठी हुई है और तभी कार के बगल से एक युवक स्कूटर पर निकलता है लेकिन उसने हेलमेट नहीं पहना हुआ होता। ऐसे में बच्ची स्कूटर सवार युवक को देखती है और फिर बड़े क्यूट तरीके से कहती है, "बाबू हेलमेट पहन लीजिए"
बच्ची की बात सुनकर कार में बैठे लोग हंसने लगते हैं और इस बात पर प्यार भी लुटाते हैं कि इतनी कम उम्र में बच्ची इतना समझदारी वाला काम कर रही है। इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग बच्ची पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और लोगों का कहना है कि इतनी क्यूट ट्रैफिक ऑफिसर होगी तो हर कोई ट्रैफिक रूल्स का पालन करेगा।
बच्ची का क्यूट अंदाज सभी का मन मोह ले रहा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो पर 613K से ज्यादा लाइक हैं और 1.6K से ज्यादा कमेंट्स हैं।
yaswanth_reddy_r नाम के एक यूजर ने बच्ची को लेकर कमेंट सेक्शन में बताया, "जो लोग उसकी (बच्ची) सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, उनके लिए हमने पहले ही एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह हर बार बाहर निकलते समय हेलमेट पहनती है। यह सिर्फ जागरूकता की बात नहीं है, वह वास्तव में यातायात नियमों का पालन करती है।"
एक यूजर ने कहा, "मुझे लगता है कि उस छोटी बच्ची का संदेश बहुत ही समझदारी भरा है। इससे पता चलता है कि हम कितने अनपढ़ हैं।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
प्रेमी से शादी करने के लिए टावर पर चढ़ गई लड़की, Video हो रहा है वायरल
ये देखो सोशल मीडिया वाली गरीबी, बनाया ऐसा Video कि हो गया वायरल