1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिल्ली मेट्रो में ऐसी हरकत...Civic Sense फिर फेल, वायरल Video जरा आप भी देखिए

दिल्ली मेट्रो में ऐसी हरकत...Civic Sense फिर फेल, वायरल Video जरा आप भी देखिए

अभी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपना माथा पकड़ लेंगे कि ऐसे लोग कहां से आ जाते हैं। उस आदमी की हरकत आपका दिमाग खराब कर देगी। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@GHARKEKALESH वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप जब-जब जाएंगे, आपको तब-तब कुछ न कुछ अलग और यूनिक देखने को मिलेगा। उन्हीं सब वीडियो के बीच में हर दिन एक न एक वीडियो ऐसा मिल ही जाता है जो दिल्ली मेट्रो का होता है। अकसर दिल्ली मेट्रो के अंदर हुई लड़ाई के ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं मगर कभी-कभी कुछ ऐसा दिख जाता है जिसे देखने के बाद लोग भी दंग रह जाते हैं कि ऐसे लोग कहां से दिल्ली मेट्रो के अंदर आ जाते हैं। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको हैरान कर देगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

शख्स ने ऐसा क्या कर दिया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो वैसे तो बहुत छोटा है मगर उसकी हरकत इतनी बड़ी थी कि वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में नजर आता है कि एक बंदा मेट्रो स्टेशन पर एक जगह पर खड़ा होकर या तो पेशाब करने की कोशिश कर रहा है। उसकी जब नजर पड़ी कि कोई उसका वीडियो बना रहा है तो वो तुरत ही वहां से हट गया। मेट्रो स्टेशन पर शख्स की इस हरकत के कारण अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आप भी वीडियो को देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो पर लिखा है, ' दिल्ली मेट्रो में ऐसी हरकत...Civic Sense फिर फेल।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 95 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसकी पहचान करो, गिरफ्तार करो औऱ दूसरों के लिए एक उदाहरण बनाओ। दूसरे यूजर ने लिखा- इसकी फोटो का प्रिंट निकालो औ उसी दीवार पर एक हफ्ते के लिए लगा दो, ऐसे लोगों का यही इलाज है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये अपराध है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इसे ही मौत को दावत देना कहा जाता है, शख्स की बेवकूफी देख आपको भी आ जाएगा गुस्सा

बदनाम एयर इंडिया! जापान की लड़की ने अपने भारत टूर पर ये क्या बोल दिया, भड़क उठे लोग