सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। सुबह से लेकर शाम तक कुछ न कुछ लोग पोस्ट करते रहते हैं और फिर उन्हीं में से कुछ वीडियो और फोटो जो बहुत अलग होते हैं या फिर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी तमाम तरह के पोस्ट आते ही होंगे। कभी जुगाड़ वाले वीडियो आते होंगे तो कभी मजेदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती होंगे। इसके अलावा कभी-कभी स्टंट करने वाले लोगों को वीडियो वायरल होता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
आपने अब तक सोशल मीडिया पर भाईचारे वाले कई वीडियो देखे होंगे। आजकल भाईचारे के काफी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे भाईचारा बताया जा रहा है मगर ये भाईचारा कम और बेवकूफी ज्यादा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स बाइक चला रहा है और उसके साथ उसके दोस्त भी बैठे हुए हैं। मगर बाइक दो या फिर तीन लोग नहीं बल्कि 6 लोग बैठे हुए हैं। सीट पर तीन लोग, सीटे के पीछे जैसे-तैसे एक आदमी और दो लोग एक शख्स के दोनों पैर पर बैठे हुए हैं और इस तरह वो बाइक को चलाया जा रहा है। अगर बैलेंस बिगड़ा तो बुरी तरह से घायल भी हो सकते हैं और चालान जब भी कटेगा, बहुत तगड़ा ही कटेगा।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाईचारा टॉप पर है और चालान रास्ते में।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते लिखा- बाइक के लिए बुरा लग रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- इनका तो अच्छे से कटेगा। तीसरे यूजर ने लिखा- भाईचारा बना रहे, चालान का क्या। चौथे यूजर ने लिखा कि 2-3 और बैठे लेते। एक अन्य यूजर ने लिखा- एक्सीडेंट होगा तो फिर पता चलेगा।
ये भी पढ़ें-
दीपक नाम के शख्स ने ठेले पर लिखवा दी गजब की लाइन, फोटो हो रही है वायरल
ऐसा दिमाग कोई भारतीय ही लगा सकता है, वायरल फोटो देखने के बाद आप भी हो जाएंगे हैरान