1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. यमराज छुट्टी पर नहीं होते तो इनकी फील्डिंग सेट हो जाती, Video देखकर आप भी होंगे सहमत

यमराज छुट्टी पर नहीं होते तो इनकी फील्डिंग सेट हो जाती, Video देखकर आप भी होंगे सहमत

लापरवाही के साथ स्कूटी पर जाते कुछ लोगों का वीडियो वायरल हो रहा है और आप जब उनकी गिनती करेंगे तो पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@ABHINAV3096 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सड़क पर जाते समय कोई न कोई ऐसा दिख ही जाता है जो बाइक या फिर कार को लहराते हुए नजर आता है। ऐसे लोगों को शायद ऐसा लगता है कि उन्हें ऐसा करते देख लोग कूल समझेंगे मगर ऐसी लापरवाही के कारण ही कई हादसे भी होते हैं। इसके अलावा आपने कई बार बाइक और स्कूटी पर 5-6 लोगों को एक साथ जाते हुए देखा होगा। अगर अपनी आंखों से ऐसा नहीं देखा है तो फिर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तो देखा ही होगा क्योंकि ऐसे वीडियो खूब वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको अब इस नए वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक इलेक्ट्रिक स्कूटी पर कुछ लोग जा रहे हैं। आप आप अंदाजा लगाइए कि एक स्कूटी पर ज्यादा से ज्यादा कितने लोग सवार होकर जा सकते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि 4 लोग होंगे तो गलत सोच रहे हैं। 5 और 6 लोग सोच रहे हैं तो फिर ये भी गलत है। वीडियो को देखने के पर लगता है कि उस एक स्कूटी पर 7 लोग सवार होकर जा रहे हैं और तभी एक बंदा दिखाता है कि स्कूटी पर आगे जो स्पेस मिलता है, वहां भी एक बंदा बैठा है तो कुल मिलाकर एक स्कूटी पर 8 लोग सवार होकर जा रहे हैं। अब ऐसे में कोई हादसा हो जाए तो इनका क्या होगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @abhinav3096 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ' एक बाइक और इतनी सवारी, कहीं गए तो सब पर भारी। रोड पर वाहनों पर ओवरलोडिंग खतरा है, खुद बचें, दूसरे को भी बचाएं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 16 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मोटरसाइकिल है या फिर कोई 8 सीटर कार। दूसरे यूजर ने लिखा- ये लापरवाही है, ऐसे में हादसे हो सकते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- यह सब मौत को न्यौता दे रहे हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कार चालक का संतुलन बिगड़ने से हुआ भयंकर हादसा, Video देख फटी रह जाएंगी आपकी आंखें

बस रील वायरल होनी चाहिए; इस चक्कर में लोग पागल होते जा रहे हैं, अब आप इसी Video को देख लीजिए