1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भारतीय इंफ्लुएंसर को ताइवान कैफे में कमोड में परोस दिया खाना? Video वायरल हुआ तो पता चली सच्चाई

भारतीय इंफ्लुएंसर को ताइवान कैफे में कमोड में परोस दिया खाना? Video वायरल हुआ तो पता चली सच्चाई

सोशल मीडिया पर इन ​दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारतीय इंफ्लुएंसर को ताइवान में एक अजब-गजब कैफे को विजिट करते दिखाश गया है।

Taiwan cafe food in toilet seat, Taiwan cafe food, Taiwan cafe food video, viral video, viral news - India TV Hindi
Image Source : IG/@AAKANKSHA.MONGA भारतीय इंफ्लुएंसर का वीडियो वायरल।

ताइवान का एक अनोखा कैफे सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। भारतीय कंटेंट क्रिएटर आकांक्षा मोंगा ने ‘मॉडर्न टॉयलेट’ रेस्तरां का दौरा किया, जहां खाना टॉयलेट के आकार के बाउल में और ड्रिंक्स यूरिनल जैसे होल्डर्स में परोसे जाते हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना अनुभव शेयर किया, जिस पर इंटरनेट यूजर्स हैरान रह गए और कई ने पूछा- “क्यों?”

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @aakanksha.monga नामक हैंडल से शेयर किया गया है। आकांक्षा मोंगा के वीडियो में साफ दिखता है कि रेस्तरां पूरी तरह बाथरूम थीम पर आधारित है। कुर्सियों की जगह असली टॉयलेट सीटें लगी हैं। खाना मिनी कमोड के आकार के बर्तनों में आता है, जबकि ड्रिंक्स यूरिनल जैसे कंटेनरों में सर्व किए जाते हैं। दीवारों पर टाइल्स, शावरहेड और पूप शेप्ड सजावट से पूरा माहौल बाथरूम जैसा लगता है। आकांक्षा ने खाने को 5 में से 5 अंक दिए, लेकिन पूरे अनुभव को 10 में से 10 रेटिंग दी।   

चॉकलेट डेजर्ट ने सबसे ज्यादा चौंकाया 

सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित करने वाला आइटम चॉकलेट डेजर्ट था, जो मानव मल के आकार का दिखता है। आकांक्षा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “अब मैं डार्क चॉकलेट आइसक्रीम को पहले जैसी नजर से नहीं देख पाऊंगी।” उन्होंने वीडियो में हैरानी और मजाकिया अंदाज में अपनी प्रतिक्रियाएं दीं, जिससे वीडियो और भी वायरल हो गया। 

रेस्तरां के बारे में 

मॉडर्न टॉयलेट रेस्तरां ताइवान का प्रसिद्ध थीम बेस्ड रेस्तरां है। इसकी शुरुआत 2004 में काओशुंग में हुई थी। मालिक वांग जी-वेई (पूर्व बैंकर) को जापानी कार्टून ‘डॉ. स्लंप’ के एक कैरेक्टर से प्रेरणा मिली थी, जो पूप के साथ खेलता था। शुरू में वे मिनी टॉयलेट में चॉकलेट आइसक्रीम बेचते थे, जो इतनी पॉपुलर हुई कि पूरा रेस्तरां इसी थीम पर खोल दिया। आज ताइपे में इसके दो ब्रांच (शिमेनडिंग और शिलिन) चल रहे हैं।

रेस्तरां का टॉयलेट बेस्ड थीम 

रेस्तरां में मेनू में करी, हॉट पॉट, नूडल्स और अन्य ताइवानी व्यंजन शामिल हैं। खाना स्वादिष्ट बताया जाता है, लेकिन प्रेजेंटेशन ही मुख्य आकर्षण है। ग्राहक टॉयलेट सीट पर बैठकर खाते हैं और ड्रिंक्स यूरिनल से पीते हैं। कई पर्यटक इसे इंस्टाग्राम योग्य अनुभव मानते हैं और सेल्फी लेने आते हैं। आकांक्षा मोंगा के वीडियो पर सोशल मीडिया पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं आईं। कुछ यूजर्स ने इसे क्रिएटिव और मजेदार बताया, तो कई ने लिखा- “क्यों ऐसा कुछ बनाते हैं?” “खाना खाने का मन कैसे करता होगा?” और “यह तो बहुत अजीब है।” कुछ ने कहा कि अनुभव तो अनोखा है, लेकिन खाने का स्वाद प्रभावित हो सकता है। 
गौरतलब है कि, इससे पहले भारत में दिव्यांग वेटर्स वाले कैफे पर विदेशी टूरिस्ट का एक्सपीरिएंस भी काफी वायरल हुआ था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें - 

हद है! इस कैफे ने नींबू पानी पर लगा दिया Gas Crisis Charge, गुस्साए यूजर्स बोले- 'उबालकर लाया था क्या?'