1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जिम में सफाई करती महिला ने क्या किया जो Video हो गया वायरल, जरा आप भी देखिए

जिम में सफाई करती महिला ने क्या किया जो Video हो गया वायरल, जरा आप भी देखिए

सोशल मीडिया पर अभी एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। उस वीडियो को खूब सारे लोगों ने देखा और उसमें से कई सारे लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। आइए आपको सब कुछ बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@YAJNSHRI वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में लगभग हर इंसान जिसके पास अपना स्मार्ट फोन है, वो आपको सोशल मीडिया के किसी न किसी एक प्लेटफॉर्म पर और कई सारे लोग तो सभी फेमस प्लेटफॉर्म जैसे एक्स, इंस्टाग्राम, फेसबुक आदि पर मिल जाएंगे। आजकल लोग अपने खाली समय को काटने के लिए और अपना मनोरंजन करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर छोटे-छोटे वीडियो होते हैं जो जल्दी खत्म हो जाते हैं और लोगों को ज्यादा कंटेंट देखने को मिल जाता है। आप भी अगर ऐसा करते हैं तो फिर आप जानते होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक जिम के कैमरे में कैद हुआ है। उस वीडियो में एक अच्छी सुविधाओं वाला जिम दिखता है जिसके अंदर गुलाबी साड़ी पहनी एक महिला (शायद सफ़ाई कर्मचारी) दिखाई दे रही है। वह फर्श पर झाड़ू लगा रही है और इसी दौरान वो उत्सुकता से एक एलिप्टिकल/क्रॉस-ट्रेनर मशीन पर चढ़ जाती है और उसे यूज करने लगती है। महिला के उस मशीन के यूज करने के कारण ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो बताता है कि उस महिला की भी इच्छा थी कि वो ऐसे मशीनों को चलाकर देखे और उसे जब मौका मिला, उसने यह करके देखा भी।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @yajnshri नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इस वीडियो ने मेरा दिल तोड़ दिया। हर किसी के सपने होते हैं; कुछ लोग किस्मत वाले होते हैं जो उन्हें जी पाते हैं, जबकि कुछ नहीं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मगर वो जिस तरह से मशीन को यूज कर रही है, ऐसा नहीं लगता है कि यह उसने पहली बार किया है। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसे मशीन BMC गार्डन में फ्री में मौजूद होते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- वो उत्सुक है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इन लड़कों की लगन जरा देखो तो सही, जिम में पानी भरने के बाद भी एक्सरसाइज करते दिखे लड़के