A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाल लंबे रखने पर लड़कों की बना दी चोटी, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

बाल लंबे रखने पर लड़कों की बना दी चोटी, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

बचपन में जब आप स्कूल में रहे होंगे तो आपने कई बार टीचर्स को यह बोलते हुए सुना होगा कि लड़के अगर बाल लंबे रखेंगे तो चोटी बना दी जाएगी। यह वाली धमकी सच हो गई है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

स्कूल के दिन हर किसी के लिए बहुत ही यादगार होते हैं। स्कूल के दिनों को आज भी जब लोग याद करते हैं तो यारों के साथ मस्ती तो याद आती है, उसके साथ-साथ टीचर्स से पड़ी मार और पनिशमेंट भी याद आता है। आज हम पनिशमेंट की बात करेंगे। कई बार ऐसा हुआ होगा जब लंबे बाल और बढ़े नाखूनों के लिए टीचर्स लड़कों को डांटते हुए नजर आए होंगे। लंबे बाल रखने वाले बच्चों को सिर्फ एक ही धमकी दी जाती थी कि अगर वो बाल लंबे रखेंगे तो सभी के सामने उनकी चोटी बना दी जाएगी लेकिन शायद ही किसी टीचर ने ऐसा किया होगा। मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें यह होते हुए नजर आ गया है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि जमीन पर बिछाए हुए मैट पर कई सारे लड़के स्टूडेंट बैठे हुए हैं। पहले तो समझ में नहीं आया कि इसमें वायरल होने जैसा क्या है मगर जैसे ही नजर उनके बालों पर पड़ी, सब कुछ साफ हो गया। दरअसल उन सभी बच्चों के बाल बड़े थे और इसलिए उन्हें सजा देने के लिए रबर बैंड से उन सभी के बालों को बांधकर छोटी-छोटी चोटी बना दी गई है। किसी स्टूडेंट की एक चोटी, किसी की तीन, किसी की चार तो किसी की उससे भी ज्यादा चोटी बनाई गई है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @hariom5sharma नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कल अगर लंब बाल लेकर स्कूल आए तो चोटी बना दूंगी, सच हो गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 90 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मेरे तो काट ही दिए थे। दूसरे यूजर ने लिखा-  शर्म आ रही होगी उन्हें। तीसरे यूजर ने लिखा- ये क्या हो गया बेचारो के साथ। एक अन्य यूजर ने लिखा- बहुत ही ज्यादा गलत किया इन लोगों के साथ।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसा दिमाग कोई मिडल क्लास आदमी ही लगा सकता है, इसे देख आप भी हो जाएंगे हैरान

इस बंदे को वैज्ञानिक ढूंढ रहे हैं, इसका जुगाड़ देख आप भी करने लगेंगे तारीफ