A
Hindi News वायरल न्‍यूज Optical Illusion: तेजस के समूह में 'तैजस' कहां लिखा है, लड़ाकू विमान जैसी स्पीड वाली नजर ही ढूंढ़ पाएगी

Optical Illusion: तेजस के समूह में 'तैजस' कहां लिखा है, लड़ाकू विमान जैसी स्पीड वाली नजर ही ढूंढ़ पाएगी

Tesjas News | Optical Illusion: सोशल मीडिया पर आपने कई तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन देखे होंगे। हर ऑप्टिकल इल्यूजन को सॉल्व करने में कम से कम 10 सेकंंड का समय तो लग ही जाता ही। इस बार भी ऐसा एक ऑप्टिकल इल्यूजन सामने आया है।

Optical Illusion, Viral Optical Illusion, Optical Illusion Test, Eye Test, General Knowledge, IQ Tes- India TV Hindi Image Source : INDIA TV & BG IMAGE SOURCE: @PEXELS ऑप्टिकल इल्यूजन।

Tesjas News | Optical Illusion: सोशल मीडिया पर इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन की भरमार रहने लगी है। ऐसे में स्क्रॉलिंग के बीच अगर कोई कठिन ऑप्टिकल इल्यूजन इल्यूजन आ जाता है तो यूजर्स के दिमाग कन्फ्यूज हो जाते हैं। इस बार भी एक ऐसा ही ऑप्टिकल इल्यूजन ट्रेंड कर रहा है। इसमें आपको चारों कोनों में केवल और केवल तेजस लिखा हुआ है जबकि, इसकी भीड़ में आपको 'तैजस' ढूंढ़कर दिखाना है। अब आपको इस ऑप्टिकल इल्यूजन को सॉल्व करने के लिए केवल 5 सेकंड का समय ही मिलेगा। जिन लोगों के पाय फाइटर जेट जैसी तेज निगाह है केवल वही इसका जवाब ढूंढ़ पाएंगे। 

Image Source : India TV & BG Image Source: @Pexelsऑप्टिकल इल्यूजन।

तेजस का क्या मतलब है ? (Tejas Meaning in Hindi)

यदि आप सोच रहे हैं कि ऑप्टिकल इल्यूजन की इस फोटो में लिखे तेजस का क्या मतलब है (What is Tejas Means) तो अब हम आपको ये भी बता देते हैं। दरअसल, तेजस शब्द का अर्थ संस्कृत में (Tejas Meaning in Sanskrit) उज्ज्वलता, चमक, तीक्ष्णता, वैभव या ऊर्जा है। इसका उपयोग व्यक्ति की प्रतिभा, बुद्धि और आंतरिक शक्ति को दर्शाने के लिए किया जाता है। यह अग्नि तत्व (आयुर्वेद के अनुसार), प्रकाश, और चमक से भी संबंधित है।  
 

तेजस ट्रेंड में कैसे आया (Why Tejas Trend on Social Media)

गौरतलब है कि, आज दुबई में एयर शो (Dubai Air Show) के दौरान भारतीय वायुसेना का जेट फाइटर विमान 'तेजस' दुर्घटना (Tejas Crash in Dubai) का शिकार हो गया। इसमें तेजस को उड़ा रहे पायलट की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक Air Show के दौरान तेजस अचानक आसमान से धरती पर आ गिरा और उसमें आग लग गई। आग लगने के बाद उसमें काला धुआं उठा। वहां बैठे लोगों ने ये दृश्य देखा जो काफी विचलित करने वाला था। इस दुर्घटना की कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं जो कि काफी वायरल हो रहे हैं। इसी के बाद से सोशल मीडिया चारों ओर केवल और केवल 'तेजस' ट्रेंड करने लगा। 

Image Source : India TV & BG Image Source: @Pexelsऑप्टिकल इल्यूजन।

अब तक नहीं मिला जवाब 

इस ऑप्टिकल इल्यूजन में अब तक अगर आप तेजस की भीड़ में तैजस नहीं ढूंढ़ पाए हैं तो अब हम आपकी मदद कर देते हैं। दरअसल, इस तस्वीर में तैजस ऐसे स्थान पर लिखा है जहां से आप इसे नहीं ढूंढ़ पाएंगे। हालांकि, हम अगर आप ऑप्टिकल इल्यूजन सॉल्व करते-करते थक गए हैं तो आप नीचे दी गई तस्वीर को भी देख सकते हैं। 

Image Source : India TV & BG Image Source: @Pexelsये रहा जवाब।
पीले रंग के घेरे में लिखा है तैजस। 
ये भी पढ़ें-  
Optical Illusion: केवल असली 'धुरंधर' ही 54 की भीड़ में 45 ढूंढ़ पाएंगे, दम है तो खोज निकालें 

Optical Illusion: अपथ की भीड़ में 'शपथ' कहां लिखा है, खोज लिया तो कहलाएंगे सुपर जीनियस