1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'भगवान का शुक्र हैं मैं मुंबई में हूं...' रात 2:30 बजे अकेले घर जा रही महिला का Women Safety पर ​रिएक्शन वायरल

'भगवान का शुक्र हैं मैं मुंबई में हूं...' रात 2:30 बजे अकेले घर जा रही महिला का Women Safety पर ​रिएक्शन वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसने रात में ट्रैवल करते हुए वीमेन सेफ्टी पर बड़ी बात कही।

women safety in Mumbai, mumabi women safety video, viral video, aaj ka viral video- India TV Hindi
Image Source : IG/@SWATHI.PRABHAKAR.SHETTY महिला का रिएक्शन वायरल।

मुंबई में एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। स्वाति प्रभाकर शेट्टी नाम की महिला ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे रात 2:30 बजे अकेले ऑटो रिक्शा में बैठकर घर जा रही हैं। उन्होंने साफ कहा कि इतनी देर रात में भी उनकी सुरक्षा उनकी “सबसे आखिरी” चिंता है।

इंस्टाग्राम पर जमकर की तारीफ 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर swathi.prabhakar.shetty नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में स्वाति ऑटो में बैठी नजर आती हैं। वे कहती हैं, “रात के 2:30 बज रहे हैं और मैं अपने काम से घर वापस जा रही हूं। कैब में नहीं, रिक्शा में। और मुझे लगता है कि जिस चीज की मुझे सबसे कम चिंता है, वह मेरी सुरक्षा है।”  वे आगे जोड़ती हैं, “और ऐसे ही पल होते हैं जब मुझे लगता है कि थैंक गॉड, मैं मुंबई जैसे शहर में रहती हूं जहां सुरक्षा शायद वह चीज नहीं है जिसकी आपको चिंता करनी पड़े।”

महिलाओं के लिए सुरक्षित शहरों की लिस्ट में मुंबई 

यह वीडियो मुंबई की उस छवि को फिर से मजबूत करता है, जो कई महिलाओं के अनुसार भारत के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक है। कई महिलाएं बताती हैं कि यहां रात देर तक अकेले बाहर घूमना, लोकल ट्रेन या ऑटो से सफर करना अपेक्षाकृत सुरक्षित लगता है। शहर की व्यस्त सड़कें, पुलिस की मौजूदगी और लोगों की व्यस्त जीवनशैली इस भावना को बढ़ावा देती है। स्वाति का अनुभव उन कई महिलाओं से मेल खाता है जो मुंबई में रात की शिफ्ट में काम करती हैं। नर्स, मीडिया प्रोफेशनल, आईटी सेक्टर की कर्मचारी और अन्य कई महिलाएं नियमित रूप से देर रात घर लौटती हैं। कई वीडियो और पोस्ट में महिलाएं बता चुकी हैं कि वे लोकल ट्रेन, बस या ऑटो में अकेले यात्रा करती हैं और असुरक्षित महसूस नहीं करतीं।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो को देखने के बाद इस पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, '"सुरक्षा का वह एहसास अनमोल है," जबकि दूसरे ने टिप्पणी की, "रात 2:30 बजे सुरक्षित महसूस करना बहुत कुछ कहता है।'

दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'सुरक्षित शहर का एहसास ऐसा ही होता है।'

तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'सुरक्षित शहर का एहसास ऐसा ही होता है।' 

गौरतलब है कि, इससे पहले सुबह 3:30 बजे मुंबई घूमने निकली लड़की ने Women Safety पर शहर की जमकर तारीफ की। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

'मुंबई में रात 12:30 बजे भी सुरक्षित महसूस होता है..' महिला ने शेयर किया Video, जमकर की शहर की तारीफ