1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: बेकाबू थार से तांडव मचा रहा था ड्राइवर, ऑटो को टक्कर मारकर भागा, पुलिस ने पकड़कर बना दिया भूत

Video: बेकाबू थार से तांडव मचा रहा था ड्राइवर, ऑटो को टक्कर मारकर भागा, पुलिस ने पकड़कर बना दिया भूत

थार गाड़ी से ऑटो को टक्कर मारकर भागने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा और फिर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ-साथ उसकी थार गाड़ी को भी जब्त कर लिया।

थार वाले ने ऑटो को मारी टक्कर- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA थार वाले ने ऑटो को मारी टक्कर

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक थार वाला एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मारकर भागते हुए नजर आ रहा है। घटना के बाद छार वाले को पुलिस ने पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ा और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस वीडियो को गुजरात पुलिस ने अपने एक्स हैंडल से शेयर किया था। जिसे बाद में घर के क्लेश नामक अकाउंट ने भी शेयर किया है। 

पुलिस ने पकड़कर सिखाया सबक

वीडियो में देखा जा सकता है कि थार वाहन चालक ने ऑटो को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की। आगे चलकर पुलिस ने उसे रोका लेकिन वह पुलिस वालों को भी नजरअंदाज कर के भाग निकला। आगे वीडियो में पुलिस ने आरोपी की तस्वीर उसकी थार गाड़ी के साथ पोस्ट की है। जिसमें आरोपी मुंह लटकाए अपनी थार गाड़ी के साथ नीचे बैठा हुआ है। साथ में दो पुलिस के जवान आस-पास खड़े हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ-साथ घटना में इस्तेमाल हुई थार गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।

लोगों ने पुलिस कार्रवाई की तारीफ की 

सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। जहां कुछ लोग पुलिस की कार्रवाई की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग थार चालक की गुंडागर्दी को लोगों में पुलिस के भय का खत्म होना बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "पुलिस ने सही किया, ऐसे लापरवाह ड्राइवरों को सबक सिखाना जरूरी है," जबकि दूसरे ने कमेंट किया, "थार वाले आजकल अपने आप को किसी गैंगस्टर से कम नहीं समझते।" यह वीडियो सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम कर रहा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढें:

तेज दिमाग वाले हैं तो बताएं इस तस्वीर में कुल कितने ड्राइवर हैं, 99% लोग हो गए फेल

पति से बोला था थोड़ी सी सब्जी लाने को, पूरी दुकान उठा लाए, परेशान भाभी जी को देख लोगों ने दी फिर से बेचने की सलाह