1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. डांस पर चांस लेती दिखीं लड़कियां, नाच रही महिलाओं के बीच पहुंचा था लड़का फिर जो हुआ उसका Video हो गया वायरल

डांस पर चांस लेती दिखीं लड़कियां, नाच रही महिलाओं के बीच पहुंचा था लड़का फिर जो हुआ उसका Video हो गया वायरल

वायरल हो रहा यह वीडियो देख लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। इतना ही नहीं लोगों ने इस वीडियो पर खूब मजेदार कमेंट भी किए। आप भी ये वीडियो देखिए यकीनन आपके चेहरे पर भी एक हल्की सी मुस्कान आ जाएगी।

महिलाओं के बीच डांस करता लड़का- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA महिलाओं के बीच डांस करता लड़का

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल होते रहता है, जिसे देखने के बाद लोगों की हंसी रोके नहीं रुकती। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों फिर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक लड़का जब महिलाओं के बीच डांस करने पहुंचता है, तब उसके साथ कुछ ऐसा होता है जिसके बारे में वह सोच भी नहीं सकता था। दरअसल महिलाओं के बीच डांस करने पहुंचे लड़के को वह महिलाएं छुप-छुपकर उसे लात मारते नजर आती है। लेकिन लड़का अपने डांस में इतना खोया होता है कि उसे इस बात की खबर ही नहीं होती कि उसे किसने लात मारी। 

महिलाओं ने उठाया मौके का भरपूर लाभ

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी समारोह या फिर सामूहिक आयोजन कुछ महिलाएं DJ की धुन पर डांस कर रही हैं। तभी उनके बीच एक लड़का भी पूरे जोश के साथ डांस करने पहुंच गया। लड़के को देख ऐसा लग रहा जैसे मानो वह उस माहौल का हिस्सा बनने की पूरी कोशिश कर रहा है। लेकिन इस तरह से महिलाओं के बीच उसका डांस करना कुछ महिलाओं को रास नहीं आया और जैसे ही वह डांस में मशगूल होता है, वैसे ही वे महिलाएं चुपके से उसे लात मारना शुरू कर देती हैं। महिलाएं जब भी उसे लात मारतीं वह लड़का लड़खड़ाकर नीचे गिर पड़ता और फिर खड़े होकर डांस करने लगता। लड़का जब तक कुछ समझ पाता उससे पहले उसे कई बार उन महिलाओं की तरफ से लात पड़ चुकी थी।

वीडियो देख हंसते-हंसते लोटपोट हुए लोग

सोशल मीडिया पर इस मजेदार वीडियो को एक्स पर @Ssriwastav30 नाम की यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर लड़के के खूब मजे भी लिए हैं।

ये भी पढ़ें:

मौत के कुंए में बॉयफ्रेंड की बाइक पर चिपक कर बैठी लड़की, फिर लड़के ने कराई रोमांचक सैर

दरवाजे के बाहर खड़ा था मगरमच्छ, हलक में आ गई मालकिन की जान, फिर कुत्ते ने जो किया वह देख दिल हो जाएगा खुश