1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़कों ने दोस्त के साथ किया ऐसा भद्दा मजाक, Video देख कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी

लड़कों ने दोस्त के साथ किया ऐसा भद्दा मजाक, Video देख कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी

सोशल मीडिया पर हंसी-मजाक वाले वीडियो अक्सर देखने को मिल जाते हैं। हाल में ऐसा ही एक मजेदार वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दोस्तों की मस्ती देखी जा सकती है।

दोस्तों के साथ मजाक करते लड़के का वीडियो हुआ वायरल- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA दोस्तों के साथ मजाक करते लड़के का वीडियो हुआ वायरल

हर एक दोस्त कमीना होता है। ये लाइन तो आपने सुना ही होगा। इसे यूं ही नहीं कह दिया गया है। ये लाइन पूरी दोस्ती का फलसफा है। जो यह बताता है कि दोस्ती में अगर मस्ती-मजाक ना हो तो फिर वह दोस्ती कैसी। कुछ ऐसी ही दोस्ती का नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखने को मिला। जहां दो लड़कों ने अपने एक दोस्त के साथ ऐसा भद्दा मजाक किया कि उसके पूरे मूड का सत्यानाश हो गया। 

दोस्त के साथ मस्ती करने के लिए लड़कों ने बनाया प्लान

वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन दोस्त एक खाने-पीने की दुकान पर खा रहे होते हैं। ऐसे में दो दोस्त आराम से एक चेयर पर बैठे होते हैं और उनमें से एक अपने लिए कुछ खाने को ले रहा है। इतने में उन दोनों दोस्तों को अपने तीसरे दोस्त के साथ मस्ती करने की सूझी और उन्होंने उसे नीचे गिराने का प्लान बनाया। इसके लिए वे दोनों अपनी चेयर पर एक चादर तानकर उस पर बैठ जाते हैं। जिसे देखने पर ऐसा लग रहा जैसे उन दोनों चेयर्स के बीच बैठने के लिए एक बेंच रखी गई है। इसी भ्रम में वह तीसरा दोस्त पड़ जाता है और वह दोनों चेयर्स के बीच जाकर बैठ जाता है। इतने में वे दोनों दोस्त उन चेयर्स से उठकर चले जाते हैं। जिसके बाद वह तीसरा दोस्त खाना सहित पीछे की ओर गिर पड़ता है। नीचे गिरने के बाद वह तीसरा दोस्त गुस्से में आ जाता है और अपने दोनों दोस्तों को चेयर उठाकर मारने दौड़ पड़ता है।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @epic.insta.daily नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक तमाम लोगों ने देखा और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई। जिनमें से कुछ यूजर्स ने अपनी दोस्ती के भी कुछ किस्सों को शेयर किया। तो कई लोगों ने लड़कों की दोस्ती को सलाम किया।

ये भी पढ़ें:

VIDEO: 'चल निकल यहां से', पार्क में डांस करते हुए रील बना रही थीं छोरियां, देखते ही भड़क गया शख्स, बेइज्जत कर भगाया

VIDEO: पटरी पर दिखा आशिकी का भूत, ट्रेन मारती रही हॉर्न, शख्स रेलवे ट्रैक पर बैठा फोन पर प्रेमिका से करता रहा बात