1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इन दोनों की जोड़ी एकदम टक्कर की है, Video देख आप भी समझ जाएंगे, लोगों ने किए फनी कमेंट

इन दोनों की जोड़ी एकदम टक्कर की है, Video देख आप भी समझ जाएंगे, लोगों ने किए फनी कमेंट

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा और दुल्हन एक रस्म को पूरा करते हुए नजर आ रहे हैं मगर जब आप वीडियो देखेंगे तो हंसी को शायद ही रोक पाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया वायरल वीडियो का एक चलता फिरता अड्डा है जहां सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं और इसी वजह से सोशल मीडिया पर कंटेंट की कभी कमी नहीं होती है। आप जितना स्क्रोल करेंगे, आपके सामने उतने ही वीडियो आते रहेंगे। कभी जुगाड़ तो कभी स्टंट, कभी लड़ाई तो कभी ड्रामा, कभी डांस तो कभी अतरंगी हरकत और इनके अलावा भी कई तरह के स्क्रिप्टेड और अन-स्क्रिप्टेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने कई फिल्मों में देखा होगा कि शादी के बाद दूल्हा और दुल्हन से एक रस्म को कराया जाता है जिसमें उनके सामने एक थाली में दूध और उसके अंदर एक अंगूठी डाला जाता है। इसके बाद जो अंगूठी निकाल ले, उसे विजेता बताते हैं। अब कितने लोगों के घर में यह रस्म होती है, यह तो नहीं पता मगर कई फिल्मों में यह दिखाया गया। वीडियो में भी यह वाली रस्म हो रही है मगर ये रस्म कम और लड़ाई ज्यादा लग रही है। दोनों अंगूठी को निकालने के लिए ऐसे भिड़ जाते हैं जैसे खाने की चीज के लिए दो बच्चे झगड़ते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर sc6363565 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 15 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये सब क्या देखना पड़ रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई तेरी फिल्डिंग सेट है। तीसरे यूजर ने लिखा- दोनों टक्कर वाले हैं। चौथे यूजर ने लिखा- भाई ने औरत के साथ शादी की है कि मर्द के साथ। एक अन्य यूजर ने लिखा- मौत का खेल है ये तो।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये देखने से पहले मैं अंधा क्यों नहीं हो गया! कार की हालत देखने के बाद आप भी हो जाएंगे हैरान, Video वायरल

लड़कियों का दिमाग अलग ही चलता है! इस लड़की की हरकत देख आ जाएगी हंसी, लोग भी ले रहे हैं मजे