शादी में दुल्हन पर हुई नोटों की बारिश, इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है Video
अभी इंटरनेट पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। हर कुछ देर बाद वो वीडियो सामने आ जा रहा है। आप जब वीडियो को देखेंगे तो आपका हैरान होना तो तय ही है।
सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो हर दिन अपने यूजर्स को किसी न किसी वीडियो या फिर पोस्ट के जरिए हैरान कर देता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर इस बात से जरूर सहमत होंगे। आपने भी अपनी फीड पर ऐसे कई सारे वीडियो देखे होंगे जिसने आपको पूरी तरह से हैरान किया होगा। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो भी लोगों को हैरान करने वाला ही है। जिन लोगों ने वीडियो देख लिए हैं, वो तो हैरान ही हैं। आइए आपको बताते हैं कि नए वायरल वीडियो में क्या दिखा जिसकी वजह से आप हैरान हो जाएंगे।
दुल्हन पर हुई नोटों की बारिश
आपने कई शादियों में देखा होगा कि लोग दूल्हा-दुल्हन पर नोट उड़ाते हैं। वो नोटों को उनके चारों तरफ घुमाने के बाद हवा में उड़ा देते हैं लेकिन लोग कितने नोट उड़ाते हैं। अकसर लोग 10-10 के 10 नोट या फिर 5 नोट या फिर 20 नोट उड़ाते दिखते हैं लेकिन वायरल हो रहे वीडियो ने तो सब रिकॉर्ड ही तोड़ दिया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि दुल्हन पर लगातार पर नोट उड़ रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे आसमान से नोटों की बारिश हो रही है। जहां पर दुल्हन खड़ी है, वहां जमीन पर सिर्फ और सिर्फ नोट दिख रहे हैं और लोग लगातार नोट उड़ा रहे हैं जैसे एक दिन पहले ही लॉट्री लग गई थी। इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Madan_Chikna नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, '10 रुपए के 40,000 से ज्यादा नोट हवा में उड़ रहे हैं। मुझे उस बैंक वाले पर तरस आ रहा है जिसे कल इसे जमा करना हैं।' आपको बता दें कि इस एक वीडियो को कई दूसरे अकाउंट से भी पोस्ट किया गया है और कई जगह तो दावा किया जा रहा है कि आंकड़ा करोड़ में है। खैर कितने रुपए उड़ाए गए, यह तो नहीं पता मगर वीडियो जरूर जमकर वायरल हो रहा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
जब परिवार के साथ शादी समारोह में पहुंच गया शेर, वीडियो हो रहा वायरल
पोहा प्रेमियों के लिए पेश है वायरल हो रहा एक गजब का Video, देखने के बाद खाने की छूट जाएगी आदत
