1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जब परिवार के साथ शादी समारोह में पहुंच गया शेर, वीडियो हो रहा वायरल

जब परिवार के साथ शादी समारोह में पहुंच गया शेर, वीडियो हो रहा वायरल

 Reported By: Nirnay Kapoor Edited By: Mangal Yadav
 Published : Feb 18, 2026 12:26 pm IST,  Updated : Feb 18, 2026 12:29 pm IST

गुजरात के जूनागढ़ में एक शेर अपने परिवार के साथ शादी समारोह में पहुंच गया। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक जब शेर वहां पहुंचा था तो उस वक्त शादी समारोह खत्म हो चुका था।

शादी समारोह में पहुंच गया शेर - India TV Hindi
शादी समारोह में पहुंच गया शेर Image Source : REPORTER

गुजरात के जूनागढ़ में एक शादी समारोह में दो शेर पहुंच गए। ये घटना पलासवा गांव में हुई है। शादी समारोह में जब शेर अपने परिवार के साथ पहुंचा तो वहां के लोगों के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी। आमतौर पर शादियों में रिश्तेदारों को खाने पर बुलाया जाता है, लेकिन यहां तो जंगल के असली शेर खाने की तलाश में मंडप तक पहुंच गए। 

परिवार के साथ पहुंचा शेर

दरअसल, जब मेहमानों को लगा कि शादी की दावत खत्म हो गई है, तो एक नई “बारात” शाही एंट्री के साथ आई और यह सीधे जंगल से आई थी। पलासवा गांव में शादी समारोह के बाद देर रात मेहमान शांति से सो रहे थे। डाइनिंग टेबल पर अभी भी थोड़ा खाना बचा हुआ था। इसी शांति का फायदा उठाकर दो शेर रिहायशी इलाके में घुस गए और शादी के मंडप के पास तक पहुंच गए। शेर खाने की तलाश में घूमते हुए शादी समारोह में पहुंचे थे। 

अच्छी बात यह रही कि शेर को उनके लायक कोई शिकार या खाना नहीं मिला, इसलिए वे चुपचाप जंगल की ओर निकल गए। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को इसकी जानकारी दे दी गई है और वहां के लोगों से सावधान रहने की अपील की है। 

यहां देखें वीडियो

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जब शेर आए तो मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने वीडिया बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शादी के एक टेंट के पास से रिकॉर्ड किए गए वीडियो में रोशनी से जगमगाते पंडाल, सजी हुई टेबल और हाल ही में खत्म हुई दावत के बचे हुए खाने के सामान दिख रहे हैं। दोनों शेर थोड़ी देर इलाके का मुआयना करने के बाद जंगल की ओर चले गए। हालांकि वे किसी इंसान पर हमला नहीं किए। बता दें कि जूनागढ़ जिला, जो गिर जंगल इलाके के पास है, शेरों की आवाजाही के लिए जाना जाता है। पहले भी कभी-कभी इंसानी बस्तियों के पास इसके दिखने की खबरें आई हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।