1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बैल हूं, बैलबुद्धि नहीं! टंकी का नल खोलकर पानी पीते नजर आए नंदी महाराज

बैल हूं, बैलबुद्धि नहीं! टंकी का नल खोलकर पानी पीते नजर आए नंदी महाराज

यह पहली बार नहीं है जब किसी जानवर का ऐसा अनोखा कारनामा वायरल हुआ हो। इससे पहले भी सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जिनमें जानवर अपनी समझदारी से लोगों को हैरान कर चुके हैं।

नल से पानी पीता बैल- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA नल से पानी पीता बैल

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा वायरल होते ही रहता है, जिसे देख हैरानी से लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। ये वीडियो बड़ी तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेता है। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक बैल पानी की टंकी का नल खोलकर बड़े आराम से पानी पी रहा है। पीता नजर आ रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में बैल की समझदारी देख लोग हैरान रह गए। 

नल खोलकर पानी पीते दिखा बैल

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बैल धूप में टहलते-टहलते एक पानी की टंकी के पास पहुंचता है और वह वहां खड़े होकर नल खोलता है और उसमें मुंह लगाकर अपनी प्यास बुझाने लगता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बैल अपनी जीभ और मुंह का इस्तेमाल करके नल को कुछ इस तरह घुमाता है कि पानी की धार नल से निकलने लगती है। इसके बाद वह बड़े मजे से अपनी प्यास बुझाता है। वीडियो देख ऐसा लग रहा जैसे मानो उस बैल को इस काम की पूरी ट्रेनिंग मिली हो और सबसे हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि बैल का यह कारनामा देखने में इतना सहज और स्वाभाविक लग रहा है, जैसे यह उसका रोज का काम है।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @theindiansarcasm नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोग कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- बैल तो बड़ा स्मार्ट निकला। दूसरे ने लिखा- वो बैल है, बैलबुद्धि नहीं। तीसरे ने लिखा- इस बैल को तो जल विभाग में नौकरी दे देनी चाहिए। चौथे ने लिखा- इंसान तो नल बंद करना भूल जाता है, लेकिन यह बैल नल बंद करना नहीं भूला, इसने तो पूरी टेक्निक सीख रखी है।

 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

सलामत रहे ये भाईचारा! दोस्त को पिटते देख लड़ाई में कूद गया लड़का, दोनों ने मिलकर छुड़ाए सामने वाले के छक्के

ऊंचे लोगों की ऊंची पसंद! पुड़िया फाड़ा और फांक लिया, सैकड़ों फीट ऊपर टावर के टॉप पर चढ़कर गुटखा खाते दिखा युवक