1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पानी की बोतल के ढक्कन का रंग भी कुछ कहता है, आज जान लीजिए उसका मतलब

पानी की बोतल के ढक्कन का रंग भी कुछ कहता है, आज जान लीजिए उसका मतलब

अभी सोशल मीडिया पर स्क्रोल करते हुए एक वीडियो नजर आया और उस वीडियो में एक महिला बता रही है कि पानी के बोतल के ढक्कन के अलग-अलग रंगों का कुछ मतलब होता है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या बताया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS प्रतीकात्मक फोटो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अधिकतर लोग हंसी-मजाक, स्टंट और जुगाड़ के वीडियो बनाकर पोस्ट होते हैं और हम लोगों की फीड पर ये वीडियो खूब आते भी हैं। इनमें से कई सारे वीडियो वायरल भी हो जाते हैं। आपने भी ऐसे खूब सारे वायरल वीडियो देखे ही होंगे लेकिन कुछ लोग उसी सोशल मीडिया पर जानकारी वाले वीडियो भी बनाते हैं। ऐसे वीडियो कम देखने को मिलते हैं लेकिन जब भी कोई ऐसा वीडियो दिखता है तो लोग अंत तक देखते जरूर हैं। आपने भी ऐसे कुछ वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला कुछ जानकारी दे रही है।

बोतलों के ढक्कन पर गौर किया है?

आपने न जानें कितनी बार बाहर दुकानों से पानी की बोतलों को खरीदा होगा। कभी सस्ती बोतलें खरीदी होंगी तो कभी महंगी बोतल खरीदी होंगी लेकिन क्या आपने कभी उन बोतलों के ढक्कन के रंग पर गौर किया है। आमतौर पर अधिकतर पानी की बोतलों के ढक्कन का रंग नीला ही होत है लेकिन इसके अलावा कई बार पानी की बोतलों के ढक्कन के रंग दूसरा भी दिखता है। उदाहरण के लिए कभी आपने किसी पानी के बोतल का रंग सफेद या हरा या फिर काला भी देखा होगा। अब बात यह है कि पानी की बोतलों के ढक्कन के रंग बस ऐसे ही अलग-अलग होते हैं या फिर इनके पीछे कुछ कारण भी होते हैं। आपको बता दें कि पानी की बोतलों के ढक्कन के रंग के अलग होने के पीछे कुछ कारण होते हैं। एक वीडियो में महिला ने इसके पीछे का कारण भी बताया है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वीडियो में महिला ने मतलब बताया

अभी जो वीडियो हमें स्क्रोल करते हुए नजर आया, उसमें एक महिला पानी की बोतलों के ढक्कन के अलग-अलग रंग का मतलब बताती है। वो बताती है कि, 'नीला ढक्कन मतलब रेगुलर ड्रिंकिंग वाटर, सफेद मतलब प्यूरिफाइड वाटर, हरा मतलब मिनरल वाटर, काला मतलब अल्कलाइन वाटर, पीला मतलब विटामिन या एन्हांस्ड वाटर और लाल मतलब फ्लेवर या स्पार्कलिंग वाटर' होता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर learnwithpk_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'पानी की बोतलों के ढक्कन के रंग का मतलब।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा और लाइक भी किया है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मम्मी को लेकर बच्चे ने कह दी ऐसी बात कि Video हो गया वायरल, जरा आप भी देखिए

किस्मत खराब तो फिर इंसान के साथ ऐसा ही कुछ होता है, वायरल हो रहा Video देखिए