A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्कूटी चलाते हुए दीदी को सलाम! Video देख आपकी नहीं रुकेगी हंसी, लोगों ने लिए खूब मजे

स्कूटी चलाते हुए दीदी को सलाम! Video देख आपकी नहीं रुकेगी हंसी, लोगों ने लिए खूब मजे

स्कूटी चलाते हुए एक लड़की ने जो कारनामा किया उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने जमकर ट्रोल किया है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा और लोगों ने क्या कहा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में आपको बहुत ही कम लोग ऐसे मिलेंगे जो स्मार्ट फोन तो अपने पास रखते हैं मगर फिर भी वो सोशल मीडिया से दूर रहते हैं वरना आजकल तो बच्चे तक सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाए हुए हैं। आपके घर में भी शायद किसी बच्चे ने सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाया होगा। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपको पता होगा कि हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। कुछ वायरल पोस्ट देखकर लोग हैरान होते हैं तो कुछ पोस्ट लोगों को हंसने और ट्रोल करने पर मजबूर कर देता है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो दूसरे टाइप का ही है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि लड़की ने पहले से ही एक स्कूटी में अपनी स्कूटी को भिड़ाया हुआ है। वैसे तो उस स्कूटी पर भी तीन लोग बैठे हैं और ट्रैफिक के नियम को तोड़ रहे हैं। वीडियो में आगे नजर आता है कि लड़की अपनी स्कूटी को पीछे खींचती है और फिर आगे बढ़ने लगती है मगर इस दौरान वो स्पीड कंट्रोल नहीं कर पाती है और एक दूसरी स्कूटी में हल्की सी टक्कर मारते हुए सामने जाकर एक चाचा में भिड़ा देती है जिस कारण वो चाचा और लड़की दोनों गिर जाते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कुछ भी हो, मैं तो लड़की के सपोर्ट में हूं। जब पता है कि दीदी स्कूटी चला रही है तो रोड खाली करो न।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 21 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- स्कूटी चलाते हुए दीदी को सलाम। दूसरे यूजर ने लिखा- दीदी तो हेवी ड्राइवर निकली। तीसरे यूजर ने लिखा- रोड क्या पूरा मोहल्ला खाली होना चाहिए।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बाल लंबे रखने पर लड़कों की बना दी चोटी, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

ऐसा दिमाग कोई मिडल क्लास आदमी ही लगा सकता है, इसे देख आप भी हो जाएंगे हैरान