1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मीम का असर अब कैफे में भी दिखने लगा, Croissant का बदला हुआ नाम पढ़ नहीं रुकेगी हंसी

मीम का असर अब कैफे में भी दिखने लगा, Croissant का बदला हुआ नाम पढ़ नहीं रुकेगी हंसी

आज के समय में हर कोई सोशल मीडिया पर है जहां लोग फनी वीडियो और मीम देखते ही हैं। कभी-कभी कुछ लोग वायरल मीम्स का इस्तेमाल अपने प्रमोशन में भी करते हैं जो वायरल वीडियो में नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर कोई एक बंदा अनोखा वीडियो या फिर कंटेंट बनाता है तो फिर सब लोग उसी को कॉपी करने लगते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने ऐसा कई बार देखा होगा। एक ट्रेंड सोशल मीडिया पर सेट हुआ और हर दूसरा बंदा उसे ही बनाने में लग जाता है। ऐसे कई वीडियो और ट्रेंड के साथ हुआ है। अभी कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर Croissant नाम के डिश को लेकर मीम देखने को मिला जहां उसे प्रशांत कहा गया। इसके बाद यह ट्रेंड बन गया और कई सारे लोगों ने इस पर खूब सारे मजेदार वीडियो बनाए। अब इस मीम का असर कैफे में भी देखने को मिल गया।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक बंदा किसी कैफे में लगे मेन्यू को दिखा रहा है। उसमें गार्लिक ब्रेड, नाचोस, चीज केक, बर्गर, पिज्जा लिखा हुआ है और इनकी वैरायटी भी लिखी हुई है। मगर उसके नीचे जो लिखा है, उसने शख्स को हैरान कर दिया। दरअसल वहां पर Croissant को प्रशांत लिखा गया है। कैफे वाले ने भी मीम को फॉलो करते हुए यह किया होगा ताकि लोगों का ध्यान उसकी तरफ जाए और वो वायरल हो जाए जो सफल भी हो गया। वीडियो पर मजाकिया तौर पर लिखा है, 'जब ग्राफिक डिजाइनर को पैसा न मिले।'

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @raajcar नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये प्रशांत है,  बस खत्म।' खबर लिखे जाने तक वीडियो 5 लाख 68 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ट्रेंड सेट करने वाला प्रशांत। दूसरे यूजर ने लिखा- ये प्रशांत मिलता कहां है। तीसरे यूजर ने लिखा- लगता है उसने Croissant को प्रशांत सुन लिया होगा। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली मेट्रो के बाहर चल रहा है ये वाला स्कैम, Video देख लोगों ने भी बताई आपबीती

1100 रुपए में एक पराठा, मुरथल के ढाबे का बिल देख बाहर आ गईं कस्टमर की आंखें