A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भांग को हल्के में ले रहा था फिरंगी, गटागट पी गया ठंडाई से भरा ग्लास, चढ़ा ऐसा नशा कि पहुंच गया अस्पताल

भांग को हल्के में ले रहा था फिरंगी, गटागट पी गया ठंडाई से भरा ग्लास, चढ़ा ऐसा नशा कि पहुंच गया अस्पताल

एक विदेशी युवक ने भांग मिलाया हुआ ठंडाई का ग्लास उठाकर गटक लिया। जिसके बाद वह नशे में उसकी ऐसी बुरी हालत हुई कि उसे अस्पताल जाना पड़ा।

भांग पीता विदेशी युवक- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA भांग पीता विदेशी युवक

महाशिवरात्रि के आते ही भांग का सेवन लोगों के बीच काफी बढ़ जाता है। ये सिलसिला होली तक चलता है। पूरे होली तक लोग भांग के नशे में चूर रहते हैं। भांग का नशा कुछ ऐसा होता है कि एक बार जो चढ़ता है तो फिर जल्दी उतरने का नाम नहीं लेता और तो और भांग को अच्छे-अच्छे लोग भी नहीं झेल पाते। बहुत ही बिरले नशेड़ी होते हैं जो भांग को झेल जाएं। नहीं तो ऐसे ये सबकी बस की बात नहीं। 

फिरंगी ने पी भांग वाली ठंडाई

अब आप इस फिरंगी को ही देख लीजिए। जो भारत घूमने के लिए आया हुआ है। इनके साथ एक चीज होती है जो कभी-कभी इनके लिए परेशानी भी बन जाती है, और वो है, एक-एक चीज का अनुभव करना। इसी कोशिश में इस फिरंगी ने भांग भी ट्राई किया। जिसके बाद उसकी यह गलती उसे इतनी भारी पड़ी कि उसे आखिरकार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। देखने से यह वीडियो बनारस का लग रहा है। जहां लोगों को  होली में ठंडाई वाली भांग पीना बहुत ही पसंद है। 

नशे में पागल हुआ विदेशी युवक

वीडियो में देखा जा सकता है कि फिरंगी एक लस्सी की दुकान पर पहुंचा हुआ है। जहां वह ठंडाई में घोला भांग देख उसे पीने के लिए उतावला हो पड़ता है। फिर वह भांग से भरा ठंडाई का ग्लास उठाता है और फिर उसे गटक जाता है। भांग का पूरा ग्लास गटकने के बाद वीडियो के अगले ट्रांजीशन में फिरंगी अस्पताल के बेड पर पड़ा हआ दिखाई देता है। जहां वह भांग के नशे का जिक्र वह अस्पताल की नर्सों से करते हुए नजर आया। वीडियो देखने से यह मालूम पड़ता है कि नर्स शायद ही उसकी कोई बात समझ पा रही है। इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @just_crazy_thingss नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे देखने के बाद लोगों की हंसी रुकने का नाम ही नहीं ले रही।

ये भी पढ़ें:

'भाई की प्रीमियम किस्मत देख रहे हो', शादी पर लड़के को मिली ऐसी दुल्हन कि जल-भुन गए लोग

देख रहा बिनोद! कितनी बदल गई है मोनालिसा, कहां महाकुंभ में माला बेच रही थी अब एक-एक रील पर आ रहे लाखों व्यूज