सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का एक चलता फिरता अड्डा है जहां सुबह से लेकर शाम तक और हफ्ते के सातों दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। कभी एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते हैं तो कभी अनोखी फोटो भी वायरल होती हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी अब तक न जाने कितने ही वायरल कंटेंट देखे होंगे। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी दुकान के अनोखे नाम की फोटो वायरल होती है। कभी अतरंगी हरकत करने वालों का वीडियो वायरल होता है तो कभी कुछ और वायरल हो जाता है। अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की ट्रैफिक सिग्नल के पास स्कूटी खड़े किए है। अब वीडियो में आगे क्या होता है उससे पहले ट्रैफिक के रूल बता देते हैं। सिग्नल लाल होने पर रुकना होता है, पीला होने पर रफ्तार धीमी करनी होती है और हरा होने पर आगे जाना होता है। मगर वायरल वीडियो में उसका उल्टा नजर आता है। ग्रीन लाइट थी तो लड़की ने स्कूटी रोक ली, लाइट पीली होने पर वो रेडी हुई और लाल होने के बाद वो स्कूटी लेकर वहां से चली जाती है। अब यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Fun_Viral_Vids नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ट्रैफिक लाइट की किसे जरूरत है?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ड्राइविंग में मेरे जैसी है। दूसरे यूजर ने लिखा- इसे ट्रैफिक रूल्स की जरूरत नहीं है। तीसरे यूजर ने लिखा- कलर ब्लाइंड होगी।
ये भी पढ़ें-
भाई का टैलेंट आपको भी हैरान कर देगा, Video देखकर आप उसकी तारीफ जरूर करेंगे
ट्रेन में रात 1 बजे हुआ कुछ ऐसा कि Video हो गया वायरल, उसे देख लोगों ने भी किया रिएक्ट