1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की ने मुंह में एक साथ घुसा लिए 3-3 तलवार, Video देख दंग रह गई इंटरनेट की जनता

लड़की ने मुंह में एक साथ घुसा लिए 3-3 तलवार, Video देख दंग रह गई इंटरनेट की जनता

इस तरह के जोखिम भरे करतब को देखकर कई लोग प्रेरित हो सकते हैं। कृपया बिना प्रशिक्षण के कोई इसे घर पर न आजमाए।

तलवार के साथ खेलती लड़की- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@GENIUS.EXE7 तलवार के साथ खेलती लड़की

सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ अनोखा और हैरान करने वाला सामने आता है। हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। इस वीडियो में एक लड़की ने एक साथ तीन-तीन तलवारें अपने मुंह में डालकर सबको हैरत में डाल दिया। लड़की के इस हैरतअंगेज करतब ने लोगों को हैरानी में डाल दिया।

लड़की ने तलवार को मुंह में डाला

वायरल वीडियो में एक युवती को एक साथ तीन तलवारों को अपने मुंह में डालते हुए देखा जा सकता है। यह करतब इतना जोखिम भरा और अविश्वसनीय है कि इसे देखकर हर कोई दंग रह गया। लड़की की साहस की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि वह पहले एक तलवार पर अपनी जुबान फिराती है और फिर उसे बड़ी ही सावधानीपूर्वक अपने मुंह में डाल लेती है। ऐसे करतब आमतौर पर सर्कस, स्ट्रीट परफॉर्मेंस, या विशेष स्टंट शो का हिस्सा होते हैं। तलवार निगलने की कला एक प्राचीन कला है, जो सदियों से भारत, मिस्र और अन्य देशों में प्रचलित रही है।

वीडियो देख दंग रह गए लोग

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @genius.exe7 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में इस करतब को "अविश्वसनीय," "साहसी," और "खतरनाक" जैसे शब्दों से नवाजा है। वीडियो पर कुछ यूजर्स ने मजाक में लिखा, "ये तो सुपरह्यूमन है!" दूसरे ने कमेंट किया और लिखा, "इतना साहस और स्किल! इसे करने के लिए कितने महीनों की प्रैक्टिस चाहिए होगी?" हालांकि, कुछ लोगों ने इस करतब को खतरनाक बताते हुए चेतावनी भी दी। एक यूजर ने लिखा, "यह देखने में जितना रोमांचक है, उतना ही जोखिम भरा भी है। कृपया बिना प्रशिक्षण के कोई इसे घर पर न आजमाए।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

कोर्ट मैरिज कर घर पहुंचा बेटा, पापा ने मार-मारकर बना दिया भूत, दुल्हन के सामने ही बेटे पर बरसा दिए चप्पल

झिंगुर सा दिखने वाले लड़के को देख मजाक उड़ा रहे थे लोग, अगले ही पल जब साथ में दिखी खूबसूरत हसीना तो लगा जोर का झटका